Homemade Cake Recipe, घर पर केक बनाने की विधि
चॉकलेट केक रेसिपी (Chocolate Cake Recipe)
अगर आप भी वैलेंटाइन्स पर गर्लफ्रेंड के लिए टेस्टी सा केक बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट केक से बेहतर क्या होगा। आप बड़ी आसानी से बिना अंडे का केक बनाने के लिए ये वाली एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (Eggless Chocolate Recipe) फॉलो कर सकते हैं -
सामग्री (Ingredients for Chocolate Cake)
- 3/4 कप मैदा
- आधा कप शक्कर
- 2 चम्मच कोको पाउडर
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- एक चुटकी नमक
- आधा कप ब्लैक कॉफी
- 3 चम्मच मक्खन या तेल
- 1 छोटी चम्मच नींबू का रस या सिरका
- चॉकलेट एसेंस
विधि (Homemade Chocolate Cake )
बढ़िया सा चॉकलेट वाला केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने ओवन को 350 F पर लगभग 10 मिनट के लिए प्रीहीट कर लेना होगा। अब केक का बैटर तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी में करीब 3 से 4 चम्मच कॉफी पाउडर, तेल, नींबू का रस और चॉकलेट वाला एसेंस मिलाना होगा। फिर एक दूसरे कटोरे में मैदा, शक्कर, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर उन्हें अच्छे से छान लेना होगा। ताकि बहुत बारीक मिश्रण तैयार हो जाए, और अब आपको इसी मिश्रण में पहले से तैयार किया पानी वाला घोल मिलाकर अच्छे से फेंट लेना है। हालांकि इसको बहुत ज्यादा भी नहीं मिलाना है और बस अब इस केक के बैटर को पहले से हल्के तेल या बटर से ग्रीस किए सांचे में ड़ाल दें। और बस 30 मिनट में आपका लजीज चॉकलेट बनकर तैयार हो जाएगा। केक के ऊपर आप अपनी पसंद की आईसिंग या गनाश वाली फ्रॉस्टिंग तैयार कर सकते हैं।
