लाइफस्टाइल

Unique Dhanteras Wishes in Hindi: धनतेरस के यूनीक शुभकामना संदेश, धनतेरस विशेज इन हिंदी हट कर

Happy Dhanteras wishes unique, Dhanteras unique status: यह धनतेरस इतना खास हो, घर आपके लक्ष्मी का वास हो, धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं! धनतेरस (धनत्रयोदशी ) जैसे खास पर्व पर अपनों को भेजिए खास अंदाज में शुभकामना संदेश। यहां देखिए धनतेरस 2025 के यूनीक शुभकामना संदेश हिंदी में:

Image

धनतेरस की शुभकामनाएं जरा हटकर

Unique Dhanteras Wishes, Messages, Quotes in Hindi: धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज धनतेरस है। हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व का बड़ा महत्व है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। यह पर्व खास इसलिए है कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर हम पूरे मन और श्रद्धा से मां लक्ष्मी के साथ कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन के साथ ही बेहतर आरोग्य और वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे खास त्योहार पर लोग अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपनों की धनतेरस को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां देखें धनतेरस के यूनीक शुभकामना संदेश:

1. यह धनतेरस इतना खास हो

घर आपके लक्ष्मी का वास हो.

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. ॐ श्रीं ह्रीम दरिद्र विनाशनि

मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा आप पर बनी रहे,

घर में धन, समृद्धि और खुशियां सदा बरसती रहें।

हैप्पी धनतेरस 2025!

3. सोने का रथ और चांदी की पालकी पर

बैठकर लक्ष्मी मां हैं आई देने

आपको धनतेरस की बधाई !

4. धन की बरसात हो,

खुशियों का आगाज हो,

आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,

माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं

4. घर में विराजें लक्ष्मी, सदा धन बरसाती रहें

सेहत और समृद्धि नित घर में लाती रहें

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. दीयों की रोशनी से चमके संसार

हर घर में हो खुशियों की बहार

धनतेरस पर मिले आपको धन की बरसात

मां लक्ष्मी करें आपके जीवन में वास

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका

हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर

इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो

Happy Dhanteras 2025

8. दिलों में खुशियां घर में सुख का वास हो,

हीरे मोती सा आपका ताज हो,

मिटे दूरियां सब आपके पास हों,

कुछ ऐसा आपके लिए धनतेरस का त्योहार हो।

धनतेरस 2025 की बधाई

9. आ गया है धनतेरस का शुभ दिन,

खुशियां और बरकत लेकर हर घर में!

लक्ष्मी-गणेश विराजें सदा आपके द्वार,

सुख-समृद्धि रहे आपके संग बारंबार।

शुभ धनतेरस 2025!

10. आपका बिज़नेस दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की करे,

घर में शांति और प्यार का बसेरा रहे,

हर मुसीबत दूर हो, हर काम आसान हो —

यही है हमारी शुभकामना इस धनतेरस पर।

हैप्पी धनतेरस 2025!

धनतेरस के ये शुभकामना संजेश आपके अपनों के चेहरे पर जरूर मुस्कान लाएंगे। आप चाहें तो धनतेरस की यूनीक शुभकामनाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं। हैप्पी धनतेरस, शुभ धनत्रयोदशी।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article