लाइफस्टाइल

बारिश में झड़ते बालों से परेशान? घर पर बनाए ये सीरम, हफ्तेभर में कंट्रोल होगा हेयरफॉल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 11:12 AM IST

बारिश का मौसम जहां राहत लेकर आता है, वहीं बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी साथ लाता है, जिनमें बालों का झड़ना एक आम समस्या है। ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय घर पर बने नेचुरल सीरम का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यहां जान लें हेयर सीरम बनाने का सही तरीका।

Image

How to make hair serum at home - घर पर हेयर सीरम कैसे बनाएं

बारिश का मौसम शुरू होते ही हेयर प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है। इस मौसम में हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहता है। दरअसल बारिश की वजह से हर तरफ नमी हो जाती है जो हेयरफॉल का कारण बनती है। हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप घर पर हेयर सीरम बनाकर हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप घर पर हेयर सीरम बना सकते हैं।

हेयर सीरम बनाने के लिए आको चाहिए

एलोवेरा जेल– 2 टेबलस्पून

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल – 5-6 बूंदें

नारियल तेल – 1 टेबलस्पून

गुलाब जल – 2 टेबलस्पून

विटामिन E कैप्सूल

सीरम बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरे में एलोवेरा जेल निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं। नारियल का तेल मिक्स करने के बाद कटोरे में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें। इसके बाद विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स करें। लास्ट में इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इसके बाद इसे स्प्रे बॉटल में भरें।

इस तरह करें इस्तेमाल

कई लोगों को सीरम का सही इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है। ऐसे में यहां जान लें सीरम इस्तेमाल करने का सही तरीका। इसके लिए नहाने से दो घंटे पहले अपने बालों पर सीरम लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। इसे दो घंटे तक लगा रहने दें। फिर हेयर वॉश कर लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article