साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता। लेकिन उसे स्टाइलिश और एलिगेंट तरीके से पहनना हर किसी के बस की बात नहीं। Trisha Krishnan उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनका साड़ी स्टाइल हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेता है। कभी रॉयल सिल्क साड़ी में उनका ट्रेडिशनल अंदाज दिल जीत लेता है, तो कभी हल्की ऑर्गेंजा या क्लासी कॉटन साड़ी में उनका सिंपल लुक भी बेहद शानदार लगता है।
खास बात यह है कि तृषा का साड़ी फैशन ओवरड्रामैटिक नहीं, बल्कि बेहद ग्रेसफुल और रियल लगता है, जिसे आम महिलाएं भी आसानी से ट्राय कर सकती हैं। उनकी वार्डरोब में ऐसी कई साड़ियां हैं, जो हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लग सकती हैं। देखें तृषा कृष्णन की लेटेस्ट और ट्रेंडी साड़ी डिजाइन्स, साड़ी ब्लाउज के डिजाइन नए, फोटो।
तृषा कृष्णन के पास साड़ियों का बहुत ही बढ़िया कलेक्शन है। इस गुलाबी और गोल्डन के क्लासिक कॉम्बिनेशन वाली सिल्क की साड़ी में तो तृषा बहुत ही ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं। उन्होने इस साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला ड्रेेपिंग स्टाइल के साथ वियर किया है। गोल गले वाला कट स्लीव्स ब्लाउज उनकी साड़ी के साथ अच्छा लग रहा है। हर ओकेजन के लिए इस तरह की साड़ियां अच्छी लगती हैं।
वाइट और गोल्डन सीक्वेन वर्क वाली इस साड़ी का लुक तो हर महिला के रूप में चार चांद लगा देगा। बहुत ही अच्छी फिनिशिंग के साथ इस साड़ी पर एम्ब्रॉयडरी की हुई है। गोल्डन सीक्वेन वर्क और हल्की शाइन वाली इस साड़ी के साथ उन्होने स्टाइलिश और सबसे ज्यादा ट्रेंडी हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज पेयर अप किया है। इस लुक की साड़ी को हर महिला को पार्टी-शादी में ट्राय करना चाहिए।
वेलवेट वाली साड़ियां अपने आप में ही एकदम रॉयल और क्लासी लगती हैं। खासतौर से इस तरह के काले या फिर कोई बोल्ड डार्क शेड के कलर में तो वेलवेट की साड़ियां का लुक एकदम उभरकर आता है। तृषा ने इस साड़ी को टर्टल हॉल्टर नेक हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पहना है।
एकदम ही सिंपल और सुंदर लुक के लिए हर महिला तृषा कृष्णन की ये वाली लहरिया स्टाइल की साड़ी जरूर ही ट्राय करें। इस साड़ी के साथ उन्होने कंट्रास्ट और एकदम ही बेसिक काले रंग का गोल गले वाला ब्लाउज पहना है। आप भी अपनी पसंद की साड़ियां सेलेक्ट कर इस सीजन फ्लॉन्ट करें।
