कभी-कभी फैशन की असली खूबसूरती चमक-धमक में नहीं, बल्कि सादगी में छिपी होती है। और यही बात Nita Ambani के इस लेटेस्ट लुक में साफ नजर आती है। हाल ही में एक इवेंट के लिए वेनिस पहुंची नीता अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी। अब वैसे तो उनके सारे ही साड़ी वाले लुक्स काफी अच्छे होते हैं। लेकिन इस वाले की बात ही कुछ और है, बेशक ही पेस्टल पिंक साड़ी, हल्की एम्ब्रॉयडरी और बेहद रॉयल शॉल के साथ वाले लुक में उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
यह भी पढ़ें - मदर्स डे पर मम्मी को गिफ्ट कर दें ऐसी लेटेस्ट साड़ियां
बिना ज्यादा हैवी ज्वेलरी या बोल्ड मेकअप के भी यह लुक इतना एलिगेंट दिख रहा है कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। वेनिस जैसे खूबसूरत बैकग्राउंड में खिंची इन तस्वीरों में नीता अंबानी ने यह साबित कर दिया कि असली स्टाइल वही होता है, जो बिना कोशिश किए भी बेहद खास लगे। देखें उनके इस लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
पेस्टल साड़ी में दिखी रॉयल एलिगेंस
इस लुक में नीता अंबानी ने बेहद सॉफ्ट पेस्टल पिंक शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी पहनी है, जो देखने में हल्की होने के बावजूद काफी रिच फील देती है। साड़ी का फ्लो और ड्रेपिंग इसे बहुत ग्रेसफुल बना रहे हैं। बॉर्डर पर की गई हल्की सिल्वर डिटेलिंग पूरे आउटफिट में एक शाही टच जोड़ती है।
ब्लाउज था यूनीक
साड़ी के साथ उन्होने हैंड एम्ब्रॉयडरी वाला लेस ब्लाउज पहना हुआ था। जिसपर बनारसी मोटिफ्स बने हुए थे। इस ब्लाउज का लुक जैकेट जैसा लग रहा था। हल्के गुलाबी रंग की इस जैकेट या ब्लाउज की 3D फ्लोरल डिटेलिंग ही इस आउटफिट को बार्बी-कोर फैशन वाइब देती है।
शॉल बनीं लुक की हाईलाइट
साड़ी के साथ नीता अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत और रॉयल लुक वाली शॉल कंधे पर कैरी की थी। ग्रे कलर की ये हैंड वुवन बूटीदार सोजनी शॉल उनके ब्रांड स्वदेश की ही है। इस शॉल की कीमत वेबसाइट पर 89,999 रुपये है।
ज्वेलरी और मेकअप
नीता अंबानी ने कानों में Wallace Chan के रोजवुड और सफायर, रूबी से बनी ईयररिंग्स पहनी थीं। जिसके साथ उनका सॉफ्ट मेकअप, ब्लो ड्राई हेयर परफेक्ट लगे।
क्यों ट्रेंडी है लुक
यह लुक इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें ओवरड्रेसिंग नहीं है। पेस्टल कलर्स, मिनिमल ग्लैमर और रॉयल फैब्रिक्स का ऐसा बैलेंस कम ही देखने को मिलता है। गर्मियों के मौसम के लिए ये शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी परफेक्ट है।
