चेन्नई में आयोजित थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जहां राजनीति की चर्चा जोरों पर रही। वहीं अभिनेत्री Trisha Krishnan का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। तृषा ने इस खास मौके पर ऐसा लुक चुना, जिसमें ग्लैमर से ज्यादा सादगी और क्लास नजर आई। उनकी हल्के आसमानी रंग की कांजीवरम साड़ी ने पूरे समारोह में एक अलग ही आकर्षण जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस एलिगेंट अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
तृषा का यह लुक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो भारी-भरकम फैशन की बजाय सिंपल लेकिन रिच स्टाइल पसंद करती हैं। बिना ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए उन्होंने सिर्फ साड़ी, हल्की जूलरी और सॉफ्ट मेकअप से ऐसा रॉयल लुक तैयार किया, जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद आ सकता है। यही वजह है कि उनका यह अंदाज अब फैशन लवर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
हल्के रंग की साड़ी में दिखा क्लासिक साउथ इंडियन स्टाइल
तृषा ने इस समारोह में हल्के ब्लू और गोल्डन टोन वाली कांजीवरम साड़ी पहनी थी। साड़ी का गोल्ड बॉर्डर उसके पूरे लुक को बेहद रिच बना रहा था। साड़ी में ज्यादा भारी डिजाइन नहीं था, लेकिन उसकी चमक और सिल्क फैब्रिक उसे बेहद खास बना रहे थे।
उन्होंने इसके साथ ऑफ व्हाइट और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज कैरी किया, जिसने पूरे आउटफिट को बैलेंस्ड और एलिगेंट टच दिया। ब्लाउज का डिजाइन ट्रेडिशनल होने के बावजूद काफी मॉडर्न लग रहा था।
ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
तृषा ने अपने लुक को बहुत ज्यादा जूलरी से ओवरलोड नहीं किया। उन्होंने सिर्फ डायमंड और रूबी वाला खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना, जो उनकी साड़ी के रंग के साथ शानदार लग रहा था। इसके साथ छोटे रूबी ईयररिंग्स उनके पूरे लुक को और निखार रहे थे।
मोगरे के फूलों ने दिया ट्रेडिशनल टच
तृषा के हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और खूबसूरत बना दिया। उन्होंने बालों को स्लीक बन में बांधा और उसमें सफेद मोगरे के फूल लगाए। यह छोटा-सा डिटेल उनके साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।
सिंपल मेकअप लुक
तृषा का मेकअप भी काफी सॉफ्ट रखा गया था। न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्लश, शिमरी आई मेकअप और छोटी काली बिंदी उनके चेहरे की नैचुरल ब्यूटी को उभार रहे थे। उनका यह लुक यह साबित करता है कि हर बार ग्लैमरस मेकअप जरूरी नहीं होता, कभी-कभी सादगी ही सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है।
