लाइफस्टाइल

एलोवेरा या गुलाब जल? गर्मियों में स्किन को कौन देता है AC सी ठंडक

गर्मियों में स्किन को ठंडक और ताजगी देने के लिए लोग एलोवेरा और गुलाब जल दोनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कौन ज्यादा असरदार है? जानिए दोनों के फायदे और किस स्किन टाइप के लिए क्या बेहतर माना जाता है।

Image

Aloevera or Gulab Jal

गर्मी का मौसम आते ही स्किन की असली एग्जाम शुरू हो जाती है। तेज धूप, पसीना, चिपचिपापन और चुभती जलती गर्म हवाएं चेहरे का निखार छीन लेती हैं। ऐसे में हर कोई ऐसी चीज ढूंढता है, जो स्किन को तुरंत ठंडक दे और चेहरे को फ्रेश महसूस कराए। कुछ लोग Aloe Vera जेल को स्किन का नेचुरल AC मानते हैं, तो कुछ के लिए Gulab Jal से बेहतर कोई फेस रिफ्रेशर नहीं होता।

दोनों ही चीजें सालों से ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रही हैं और गर्मियों में खासतौर पर खूब इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर स्किन को ज्यादा ठंडक कौन देता है? एलोवेरा या गुलाब जल? दोनों के फायदे अलग हैं और इनका असर भी स्किन टाइप के हिसाब से बदल सकता है। यहां पढ़ें आखिर त्वचा के ग्लो के लिए ज्यादा बेहतर कौन सा है।

एलोवेरा क्यों माना जाता है स्किन का कूलिंग जेल?

Aloe Vera में प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इसका जेल स्किन पर लगाने से जलन, सनबर्न और गर्मी से होने वाली रेडनेस में राहत मिल सकती है। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट भी करता है, इसलिए ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है।

Aloe Vera

Aloe Vera

गुलाब जल देता है इंस्टेंट फ्रेशनेस

Rose Water चेहरे को तुरंत ताजगी देने के लिए जाना जाता है। गर्मियों में इसे फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन को हल्का, फ्रेश और क्लीन महसूस कराने में मदद करता है। खासकर ऑयली स्किन वालों को गुलाब जल काफी सूट करता है।

किससे मिलती है ज्यादा ठंडक?

अगर बात गहरी और लंबे समय तक रहने वाली फेशियल कूलनेस की करें। तो एलोवेरा ज्यादा असरदार माना जाता है। वहीं तुरंत फ्रेशनेस और हल्के कूलिंग इफेक्ट के लिए गुलाब जल बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
Gulab Jal

Gulab Jal

दोनों को साथ में भी कर सकते हैं इस्तेमाल

कई लोग एलोवेरा जेल में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर फेस पैक या कूलिंग जेल की तरह इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन को हाइड्रेशन और फ्रेशनेस दोनों मिल सकती हैं।

किस स्किन टाइप के लिए क्या बेहतर?

ड्राई और सनबर्न वाली स्किन के लिए एलोवेरा ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं ऑयली और पसीना ज्यादा आने वाली स्किन के लिए गुलाब जल बेहतर महसूस हो सकता है। हालांकि सबका स्किन टाइप अलग होता है, इसलिए किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article