लाइफस्टाइल

2026 में सबसे ज्यादा सुपरहिट हो रही हैं ऐसी ज्वेलरी, मदर्स डे पर मां के लिए बेस्ट हैं ये गहने

मदर्स डे 2026 पर ज्वेलरी सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का जरिया भी है। पर्ल सेट से लेकर मिनिमल गोल्ड और पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी तक, इस साल कई ट्रेंडी डिजाइन मम्मियों को खास महसूस करा सकते हैं।

Image

Top Jewellery Trends Perfect for Mother’s Day 2026

मां के लिए गिफ्ट चुनना सिर्फ एक खरीदारी नहीं, बल्कि उनके लिए अपने प्यार और सम्मान को खास अंदाज में जाहिर करने जैसा होता है। वैसे तो मां हर छोटी चीज में खुशी ढूंढ लेती हैं, लेकिन ज्वेलरी ऐसा तोहफा है जो हमेशा यादों और भावनाओं से जुड़ जाता है। मदर्स डे 2026 पर खूबसूरत ज्वेलरी सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि मां-बेटी/बेटे के रिश्ते की चमक बनकर सामने आ रही है।

इस साल ट्रेंड में ऐसी ज्वेलरी है जो हल्की होने के साथ बेहद एलिगेंट और क्लासी दिखती है। महिलाएं अब ओवरहेवी डिजाइन की जगह मिनिमल, स्टाइलिश और पर्सनल टच वाली ज्वेलरी ज्यादा पसंद कर रही हैं। चाहे आपकी मां को ट्रेडिशनल लुक पसंद हो या मॉडर्न फैशन, कुछ ट्रेंडी नेकलेस, डेलिकेट ईयररिंग्स और पर्सनलाइज्ड पीसेज हर उम्र की महिलाओं पर शानदार लगते हैं। देखें 2026 के ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन, फैशन ट्रेंड्स।

मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी का बढ़ा क्रेज

भारी गहनों की जगह अब हल्की और डेली वियर गोल्ड ज्वेलरी ज्यादा पसंद की जा रही है। पतली चेन, छोटे पेंडेंट और सिंपल गोल्ड ब्रेसलेट इस साल काफी ट्रेंड में हैं। यह स्टाइल क्लासी भी लगता है और हर दिन आसानी से पहना भी जा सकता है।

पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी बन रही इमोशनल गिफ्ट

नाम वाले पेंडेंट और ब्रेसलेट मदर्स डे पर बेहद खास माने जा रहे हैं। ऐसी ज्वेलरी सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा गिफ्ट बन जाती है। इस मदर्स डे पर आप अपनी मम्मी के लिए उनके और आपके नाम के इनिशियल वाला कोई ज्वेलरी पीस खरीद सकते हैं। या कस्टमाइज्ड दोनों के भी कुछ सेम ले सकते हैं।

कुंदन और पोल्की का रॉयल टच

Kundan Jewelry

Kundan Jewelry

अगर आपकी मां को ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो कुंदन और पोल्की ज्वेलरी शानदार विकल्प हो सकती है। हल्के डिजाइन वाले कुंदन सेट आजकल मॉडर्न साड़ियों और सूट्स के साथ भी बेहद स्टाइलिश लगते हैं।

पर्ल ज्वेलरी फिर बनी फैशन फेवरेट

मोती यानी पर्ल ज्वेलरी इस साल फिर से ट्रेंड में है। सिंपल पर्ल नेकलेस, छोटे स्टड ईयररिंग्स और मल्टी-लेयर पर्ल सेट हर उम्र की महिलाओं पर बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। खास बात यह है कि पर्ल ज्वेलरी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

रोज गोल्ड ज्वेलरी का सॉफ्ट और मॉडर्न लुक

रोज गोल्ड शेड की ज्वेलरी यंग और मॉडर्न महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसका सॉफ्ट पिंक टोन हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है और यह आउटफिट को एलिगेंट फिनिश देता है।

स्टैक्ड ब्रेसलेट और रिंग्स का ट्रेंड

Stacked Bracelet

Stacked Bracelet

एक साथ कई पतले ब्रेसलेट या रिंग्स पहनने का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह स्टाइल सिंपल होने के बावजूद फैशनेबल और ट्रेंडी दिखाई देता है। जरूर ही आपको इस मदर्स डे ये वाली ट्रेंडी ज्वेलरी अपनी मम्मी को गिफ्ट करनी ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article