Thick eyebrows tips: केवल रंग गोरा होना खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं बैठता बल्कि चेहरे की बनावट भी बहुत मायने रखती है। आंख, नाक, होंठ आदि की बनावट के साथ-साथ पलकों और भौहों के बाल का घना होना हमारे चेहरे को आकर्षक बनाता है। बहुत कम महिलाएं होती हैं, जिनके आइब्रो के बाल घने व अच्छे शेप में होते हैं। आइब्रो को घना और आकर्षक बनाने के लिए आपको उनकी एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती है। आजकल केमिकल्स से बने हुए बहुत सारे प्रोडक्ट्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं, जिनका प्रभाव कम समय के लिए ही रहता है और यह काफी महंगे भी होते हैं।
जैतून का तेल-
थोड़े से पानी में ग्रीन टी बैग डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और कुछ समय बाद उस पानी में जैतून तेल मिलाएं। अब मस्कारा वाले ब्रश की मदद से इसे भौहों पर लगाएं। यह तरीका भी असरदार माना जाता है।
अरंडी का तेल-
कैस्टर ऑयल यानि अरंडी के तेल में नारियल का तेल और थोड़ा-सा काजल मिला लें। इस मिश्रण को मस्करा ब्रश की मदद से भौहों पर लगा लें। रात में सोने से पहले यह रेमेडी इस्तेमाल करने से ज्यादा असरदार साबित होती है।
पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल-
पेट्रोलियम जेली में विटामिन ई ऑयल मिलाकर एक छोटी सी डिब्बी में रख लें। मस्करा ब्रश के सहारे इसे आइब्रो पर लगाएं। रोजाना रात में सोने से पहले यह नुस्खा इस्तेमाल करें। यह आपकी आइब्रो घनी और सुंदर बनाने में आपकी मदद करेगा।
नारियल तेल और नींबू का मिश्रण-
थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लें और इसमें नींबू के कुछ टुकड़े डालकर मिक्सी की मदद से पीस लें। इस घोल को ऐसे ही रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद अगले दिन सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से आईब्रो पर अप्लाई करें।
प्याज का रस और ऐलोवेरा जेल को भी आई ब्रो पर लगाने से लाभ मिलते हैं। ये आपके भौहों को जल्दी घना और मोटा बनाने में मदद करते हैं। वहीं दूध को भी इसके उपयोग में लाया जा सकता है, क्योकि इसमें विटामिन और प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो आई ब्रो के लिए गुणकारी बताए जाते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
