लाइफस्टाइल

Shaving Razor: शेविंग के दौरान आपके भी चेहरे पर लग जाता है कट, ऐसे चुनें बेहतर रेजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:10 PM IST

Shaving Razor: यदि आप शेविंग करते हुए अक्सर कट लग जाता है। ये संकेत है कि आपको अपना रेजर तुरंत बदलने की जरूरत है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर ही सैलून की तरह शेविंग एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इसके अलावा रेजर खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान।

Image

Shaving tips

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रीमियम डबल एज सुरक्षा रेजर रहेगा बेहतर
  • रेजर के हैंड की ग्रिप भी करें चेक
  • ब्रश और क्रीम पर भी दें ध्यान

Shaving Razor: आजकल ज्यादातर पुरुष बिजी लाइफस्टाइल के चलते समय बचाने के लिए घर पर ही शेविंग करते हैं। घर पर शेविंग करना काफी सेफ भी होता है। हालांकि, खुद से शेव करने पर कई बार कट भी लगने का डर होता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। कई बार ध्यान बंट जाने से, तो कई बार रेजर के खराब होने से भी कट लग जाता है। ऐसे में सही रेजर का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शेविंग करने के कुछ खास और कमाल के टिप्स व सही रेजर के बारे में, जिनसे आप घर पर ही सैलून-क्वालिटी वाला एक्सपीरिएंस कर सकते हैं।

कट से बचने के लिए चुनें इस तरह का रेजर

कट से बचने के लिए पुरुष शेविंग के लिए प्रीमियम डबल एज सुरक्षा रेजर चुन सकते हैं। इस तरह के रेजर में तीन पीस सिंग ब्लेड रेजर सोल होता है, साथ ही सॉलिड ब्रास हैंडल होता है। इसके तरह के रेजर कंफर्टेबल और स्मूद शेविंग एक्सपीरियंस देता है।

क्रीम भी चुने बेहतर

शेविंग करने के लिए शेविंग क्रीम को भी बेहतर चुनना सही रहता है। यदि क्रीम चुनने से पहले आपको आपकी स्किन टाइप का पता होना चाहिए, ताकि आपकी स्किन पर उसका कोई गलत असर न पड़े। अन्यथा आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

ब्रश का चुनाव ऐसे करें

शेविंग के लिए अच्छे ब्रश का चुनाव करना भी काफी कन्फ्यूजन भरा हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ मानदंडों को ध्यान में रखकर ब्रश का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए आप मजबूत ब्रिसल्स वाला ब्रश चुनें। इसके साथ ही ब्रश का हैंडल ऐसा हो, जिसकी ग्रिप अच्छी हो। इससे आपको शेव करने में काफी आसानी होगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article