लाइफस्टाइल

गर्मियों में त्वचा हो गई है चिपचिपी, दूर से ही झलक रहा तेल, तो आज ही अपनाएं ये टिप्स, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 26, 2025, 09:06 AM IST

गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या काफी बढ़ जाती है क्योंकि गर्मी और नमी के कारण त्वचा से निकलने वाले तेल (सीबम) का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे चेहरा चिपचिपा दिखने लगता है। वहीं इसकी वजह से चेहरे पर मुहांसे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design

गर्मियों के मौसम में स्किन चिपचिपी और ऑयली हो जाती है। ऑयली स्किन की वजह से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। जैसे चेहरे पर पिंपल का निकलना, चेहरे की रंगत का फीका पड़ना। इसलिए गर्मियों के मौसम में स्किन की खास देखभाल करना काफी जरूरी होता है। ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ऑयली स्किन से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

ऑइली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

डबल क्लींजर करें

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार चेहरा धोएं। इसके लिए माइल्ड और ऑयल-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें। ये चेहरे पर जमी सारी गंदगी को निकालता है और स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है।

एक्सफोलिएट करें

गर्मियों में स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। एक्सफोलिएशन की मदद से आप डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर सकते हैं। जिससे त्वचा मुलायम बनती है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम दो बार स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें।

गुलाब जल

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में गुलाब जल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और ओपन पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट करने के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है, जो सनबर्न, समय से पहले झुर्रियां, और त्वचा कैंसर का कारण बन सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article