लाइफस्टाइल

Thursday Motivational Quotes: रास्ते कभी आसान नहीं होते...जब हिम्मत देने लगे जवाब तब पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स, अपनों के साथ करें शेयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2025, 07:29 AM IST

Thursday Motivational Quotes: आज के समय में जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण हो चुकी है। हर क्षेत्र में प्रतियोगिताएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में अगर आप आज के समय के हिसाब से नहीं चलते हैं तो दूसरों से काफी पीछे रह जाते हैं। वहीं कई बार मनोबल कम होने की वजह से भी हमारा किसी काम में मन नहीं लगता। ऐसे में तब हमें मोटिवेशन की जरूरत होती है। यहां पढ़ें गुरुवार के मोटिवेशनल कोट्स।

Image

Add a heading

Thursday Motivational Quotes: समय के साथ हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा बदलाव हमारे वर्क लाइफ में आता है। कई बार अच्छा काम करने के बावजूद जब हम खुद को अपने साथी से पीछे पाते हैं तब हम काफी हारा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में तब हमें मोटिवेशन की जरूरत होती है। अगर आप खुद को या फिर अपने ऑफिस कलीग को मोटिवेट करना चाहते हैं तो ये मोटिवेशनल कोट्स शेयर कर सकते हैं।

Thursday Motivational Quotes in Hindi

1. रास्ते कभी आसान नहीं होते, लेकिन चलने वाले कभी हारते नहीं।

2. सफलता की असली पहचान यह नहीं कि आप कितनी बार गिरते हैं, बल्कि यह है कि आप कितनी बार उठते हैं।

3. अंधेरा चाहे जितना भी घना हो, सूरज निकलने से कोई रोक नहीं सकता।

4. अगर तुम खुद पर विश्वास रखते हो, तो कोई भी ताकत तुम्हें रोक नहीं सकती।

5. सफलता उन्हीं को मिलती है, जो मेहनत को अपना धर्म बना लेते हैं।

6. समय कठिन हो सकता है, लेकिन यह हमेशा के लिए नहीं रहता. तुम्हारी मेहनत रंग लाएगी।

7. याद रखो, ठोकरें ही तुम्हें मजबूत बनाती हैं और संघर्ष ही तुम्हें सफलता के लिए तैयार करता है।

8. असफलता का मतलब यह नहीं कि तुम हार गए, इसका मतलब है कि तुमने कुछ नया सीखा है।

9. हर कठिनाई के बाद एक नया सवेरा आता है, बस हिम्मत बनाए रखो।

10. कोशिश आखिरी सांस तक करो, या तो लक्ष्य मिलेगा या एक बेहतरीन तजुर्बा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article