Thought of the day (आज का सुविचार): आज गुरुवार 7 जून है। यूं तो रोज की ही तरह आज का दिन भी है लेकिन अगर सही नजरिये से देखें तो हर दिन नई उम्मीद के साथ आता है। ये नया दिन अपने साथ ढेर सारी संभावनाएं और उम्मीदें भी लेकर आता है। ये सामने वाले पर निर्भर करता है कि वह हर नए दिन के साथ क्या कुछ नया करता और सीखता है। इसी करने और सीखने की प्रेरणा के से लबाबल आज का सुविचार भी है। यह विचारजीवन के संतुलन और सही दृष्टिकोण को बहुत सुंदर तरीके से समझाता है। आज का सुविचार है:
“समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो और जीनी है जिंदगी तो आगे देखो”
Motivational Quote of the Day
समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो का मतलब है कि हमें अपने बीते हुए अनुभवों से सीखना चाहिए। हमारा अतीत हमें सिखाता है कि हमने कहां सही फैसले लिए और कहां गलतियां कीं। हर अनुभव, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, हमें कुछ न कुछ सिखाकर जाता है। पीछे मुड़कर देखने से हम अपने जीवन की गलतियों को समझते हैं और भविष्य में उन्हें दोहराने से बच सकते हैं। यह आत्ममंथन हमें परिपक्व और समझदार बनाता है।
लेकिन केवल अतीत में उलझे रहना भी सही नहीं है। इसलिए यह भी कहा गया है कि जीनी है जिंदगी तो आगे देखो। दरअसल जीवन आगे बढ़ने का ही नाम है। अगर हम हमेशा बीती बातों में ही खोए रहेंगे, तो वर्तमान और भविष्य की खुशियों को खो देंगे। आगे देखने का मतलब है उम्मीद, लक्ष्य और नई शुरुआत। यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें और हर दिन को एक नए अवसर की तरह देखें।
यह विचार हमें यह भी सिखाता है कि अतीत को समझना जरूरी है, लेकिन उसमें फंसे रहना नहीं। हमें उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जो लोग अपने अतीत से सीखते हैं और भविष्य की ओर सकारात्मक नजर से देखते हैं, वही जीवन में संतुलन बना पाते हैं।
Read Also: रवींद्र नाथ टैगोर के अनमोल विचार
तो उम्मीद करते हैं कि आज के सुविचार से आप ये तो समझ गए होंगे कि जिंदगी को सही मायनों में जीने के लिए हमें दोनों दिशाओं का सही उपयोग करना चाहिए- पीछे देखकर सीखना और आगे देखकर जीना। यही संतुलन हमें सफल, संतुष्ट और खुशहाल जीवन की ओर ले जाता है।
