लाइफस्टाइल

Thought of the day: हमेशा याद रखना कि जो झुक सकता है वही पूरी दुनिया को झुका भी सकता है

Thought of the day (आज का सुविचार): यूं तो यह विचार महज चंद शब्दों से बना है लेकिन यही हमें विनम्रता, धैर्य और आत्मबल का असली अर्थ समझाता है।

Image

आज का सुविचार

Thought of the day (आज का सुविचार): हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। जो अपने बुरे समय में भी मजबूत बना रहता है वही सही मायने में जीता हुआ कहलाता है। कई बार लोग अपनी हार से टूट जाते हैं। उन टूटे हुए हौसले की जरूरत होती है। यही हौसला देने का काम करते हैं प्रेरक विचार जिन्हें मोटिवेशनल थॉट कहा जाता है। ये विचार हमें जीवन को नए सिरे से देखने और समझने का नजरिया देते हैं। तो आइए डालते हैं नजर आज के सुविचार पर। आज का सुविचार है:

"हमेशा याद रखना कि जो झुक सकता है वही पूरी दुनिया को झुका भी सकता है"

यूं तो यह विचार महज चंद शब्दों से बना है लेकिन यही हमें विनम्रता, धैर्य और आत्मबल का असली अर्थ समझाता है। दरअसल बहुत से लोग झुकने को कमजोरी मान लेते हैं, लेकिन वास्तव में झुकना हर किसी के बस की बात नहीं होती। केवल वही इंसान झुक सकता है, जिसके भीतर आत्मविश्वास और समझदारी होती है।

प्रकृति भी यही सिखाती है। फल से लदा हुआ पेड़ हमेशा झुका रहता है, जबकि सूखी और कमजोर शाखाएं अकड़कर खड़ी रहती हैं। इसी तरह जीवन में जो व्यक्ति विनम्र होता है, लोगों का सम्मान करता है और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना जानता है, वही आगे चलकर सबसे मजबूत बनता है।

झुकना हार मानना नहीं होता, बल्कि सही समय पर धैर्य और समझदारी दिखाना होता है। कई बार रिश्तों को बचाने, परिवार को जोड़कर रखने या जीवन में आगे बढ़ने के लिए इंसान को अपने अहंकार को पीछे रखना पड़ता है। जो व्यक्ति हर बात में केवल खुद को सही साबित करना चाहता है, वह धीरे-धीरे लोगों से दूर हो जाता है। वहीं जो व्यक्ति विनम्रता से बात करता है, दूसरों की भावनाओं को समझता है और समय आने पर झुकना जानता है, वही लोगों के दिल जीत लेता है।

इस विचार का एक और अर्थ यह भी है कि जो व्यक्ति परिस्थितियों के सामने टूटने के बजाय खुद को थोड़ा झुका लेता है, वही समय आने पर सबसे बड़ी सफलता हासिल करता है। जैसे नदी रास्ते में आने वाली चट्टानों से टकराकर रुकती नहीं, बल्कि रास्ता बदलकर आगे बढ़ जाती है।

असल में, झुकना कमजोरी नहीं बल्कि परिपक्वता की निशानी है। जो इंसान विनम्रता और धैर्य के साथ जीवन जीता है, वही अंत में दुनिया का सम्मान और सफलता दोनों हासिल करता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article