लाइफस्टाइल

शरारा-पटियाला छोड़ इस ईद पहन लें अदिति राव सा लहंगा, ईद के चांद से ज्यादा लगेंगी सुंदर.. नोट करें खास स्टाइलिंग टिप्स

इस ईद शरारा-पटियाला को छोड़कर अदिति राव हैदरी जैसा कंजीवरम लहंगा ट्राय करें और पाएं रॉयल, एलीगेंट लुक। सही रंगों का चुनाव, हल्की ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप आपके स्टाइल को और निखारेंगे। इन आसान स्टाइलिंग टिप्स से आप ईद के चांद से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।

Image

Aditi Rao Hyderi

Aditi Rao Hydari Kanjeevaram Lehenga: भारतीय फैशन में जब भी शाही और एलीगेंट लुक की बात होती है, तो कंजीवरम सिल्क का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में अदिति राव हैदरी ने अपने खूबसूरत कंजीवरम लहंगे से एक बार फिर साबित कर दिया कि ट्रेडिशनल स्टाइल कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। उनका नींबू-पीला लहंगा और बैंगनी रंग के ब्लाउज का कॉम्बिनेशन ईद जैसे खास मौके के लिए एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन है। अगर आप भी इस ईद उल फितर पर सूट या साड़ी नहीं बल्कि कुछ अलग सा पहनना चाहती हैं। तो हैदराबाद की राजकुमारी अदिति राव हैदरी से खास स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। अदिति के इस लहंगे को आप ईद के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं।

हैदराबाद की राजकुमारी का कांजीवरम लहंगा

कांचीपुरम, तमिलनाडु से आने वाला कंजीवरम लहंगा शुद्ध रेशम और जरी की बारीक कारीगरी के लिए जाना जाता है। अदिति का लुक इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे ब्राइट और कॉन्ट्रास्ट कलर्स मिलकर एक रॉयल फेस्टिव वाइब क्रिएट करते हैं।

ईद के लिए टिप

पीला, गुलाबी, हरा या फिर पेस्टल शेड का कंजीवरम लहंगा चुनें और उसके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें। यह आपके ईद लुक को एकदम अलग हटकर बनाएगा। देसी लहंगे के साथ ज्वेलरी स्टाइलिंग को क्लासिक रखें। अदिति ने अपने लुक को टेम्पल ज्वेलरी, गोल्ड चोकर और झुमकों, से कंप्लीट किया था। लेकिन ईद के लिए इस लुक को आप यूं कस्टमाइज कर सकती हैं।

रीक्रिएट कैसे करें

गोल्ड चोकर या कुंदन सेट पहनें, जिसपर ईद स्पेशल चांद और तारों का डिजाइन बना हुआ हो

बड़े झुमके या चांदबाली चुनें

ज्यादा लेयरिंग से बचें, एक स्टेटमेंट पीस ही काफी है

मेकअप और हेयर: सादगी में खूबसूरती

अदिति का मेकअप बेहद सॉफ्ट और नेचुरल था, न्यूड टोन, हल्की काजल लाइन और छोटी बिंदी। आप ईद लुक के लिए बिंदी हटा सकते हैं। बिंदी की जगह आप कोई मांग टीका या मुस्लिम झुमर पहन सकती हैं।

ईद लुक के लिए

ग्लोइंग बेस + न्यूड लिपस्टिक

हल्का शिमर आई मेकअप

बालों में सॉफ्ट वेव्स या लो बन

ड्रेपिंग और फिनिशिंग टच

लहंगे के साथ दुपट्टा स्टाइल भी लुक को खास बनाता है।

स्टाइल टिप्स

एक साइड शोल्डर ड्रेप रखें

दुपट्टे में जरी बॉर्डर हो तो और बेहतर

सिर पर मुस्लिम पासा या झूमर जोड़कर लुक को और रॉयल बनाएं

ईद के लिए परफेक्ट क्यों है यह लुक?

यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी है। इसमें न ज्यादा भारीपन है, न ही ओवरडन स्टाइलिंग, यही इसे ईद के लिए परफेक्ट बनाता है। वहीं जब देसी इंडियन लुक वाली आउटफिट के साथ रॉयल ज्वेलरी और हाथों में ईद स्पेशल मेहंदी लगाई जाएगी। तो लुक में चार चांद लगने तो लाजमी हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article