लाइफस्टाइल

Fashion tips for men: ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पाने के लिए लड़के अपनाएं ये ड्रेसिंग टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 08:06 PM IST

Fashion tips for men: लड़कियों की अपेक्षा मेंस के पास ड्रेस कलेक्शन को लेकर काफी लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं, जो परफेक्ट स्टाइल पाने के लिए काफी नहीं है। अगर आप फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के शौकीन है और पार्टी व शादी जैसे मौकों पर सबसे स्टाइलिश नजर आना चाहते हैं तो इन शानदार स्टाइल टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Image

डैशिंग और स्मार्ट लुक पाने के लिए अपनाएं ये ड्रेसिंग स्टाइल टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • पुरुषों को पता होनी चाहिए ये ईजी स्टाइलिंग ट्रिक्स
  • ये ड्रेसिंग स्टाइल आपकी पर्सनैलिटी को बना सकते हैं परफेक्ट
  • बेस्ट ड्रेसिंग के लिए लड़के अपनाएं ये ट्रेंडी टिप्स

Fashion tips for men: लेडीज हो या मेंस, सभी के लिए हमेशा आकर्षक और स्टाइलिश दिखने के लिए परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अच्छी पर्सनैनिटी के साथ-साथ कपड़ों का चयन भी आपको फैशनेबल और आकर्षक बनाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ड्रेसेज में आपका लुक काफी फीका नजर आने लगता है, जिसके लिेए आपको ड्रेसअप होते वक्त ड्रेसिंग स्टाइल के कुछ रूल्स को फॉलो करना चाहिए, जिसकी मदद से आप परफेक्ट और स्टाइलिश लुक पा सकेंगे। ऐसे में जबरदस्त ड्रेसिंग स्टाइल के लिए कुछ टिप्स के बारे में जानना जरूरी है, जो आपकी काफी हद तक काफी मदद कर सकते हैं।

कपड़ों की सही फिटिंग

अगर आप अपने कपड़े का चुनाव कर रहे हैं तो केवल कुछ ही रंगों को चुनने के बजाए ब्राइट कलर के ड्रेसेस भी चुन सकते हैं जो आपके लुक पर चार चांद लगाने का काम करेंगे। वही कपड़ों की फिटिंग को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। अगर कोई भी आउटफिट आपके शरीर पर सही तरीके से फिट नहीं होता है तो यह आपके लुक को खराब करने का काम करता है। इसलिए कपड़े पहनने से पहले आपको अपनी बॉडी साइज के बारे में पता होना चाहिए।

रंगों का ध्यान

कई बार लोग बिना सोचे समझे किसी भी कलर के कपड़ों को कैरी कर लेते हैं जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आपको अपने हिसाब से सही रंग के कपड़ों का चयन करना चाहिए, जो कि आप पर जंचे। जैसे कि जींस या पैंट के कलर किस टी-शर्ट या शर्ट के साथ सही तरीके से मैच करेगी इसका ख्याल रखें।

कपड़ों का सही रख-रखाव

हमेशा वही कपड़े कैरी करें जो कि प्रेजेंटेबल हो। इसका मतलब है कि जो कपड़े ढंग से आयरन व फोल्ड किए गए हो। जिन पर बिल्कुल भी सिलवटें ना दिखे , हमेशा ऐसे कपड़े ही पहनें।

ट्रेंडी हेयर स्टाइल

कपड़ों के साथ-साथ हमारी हेयर स्टाइल पर भी लोगों का सबसे पहले ध्यान आकर्षित होता है। इसलिए कपड़ों के मुताबिक ट्रेंडी हेयर स्टाइल कैरी करें।

जूतों पर फोकस

कई बार हम कपड़े तो स्टाइलिश कैरी कर लेते हैं लेकिन ट्रेंडिंग शूज पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते जो आपके लुक को पूरा करने में आपकी मदद करते हैं। परफेक्ट स्टाइलिंग के लिए लेटेस्ट ट्रेंडिंग और आपकी ड्रेस के साथ मैच करने वाले शूज को जरूर जोड़ें।

इसके साथ-साथ एसेसरीज और शेव या बियर्ड लुक पर भी ध्यान देना जरूरी है, जो खुद को मेंटेन करने में आपकी मदद कर सकते हैं। वहीं हमेशा अच्छी खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें जो लोगों को आपके पास खींच लाए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article