Priyanka Chopra: बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। आज के समय जब कोई 'ट्रेलब्लेजर' शब्द कहता है, तो सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम आत है। एक अभिनेता और निर्माता के तौर इंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली प्रियंका खुद को ग्लोबल लेवल पर स्टेबलिश करने में कामयाब रही हैं। हालांकि प्रियंका का यह सफर काफी मुश्किल और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें कई बार अपने स्कीन टोन को लेकर रंगभेद का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस कम नहीं होने दिया और दुनिया को दिखाया है कि आप जो भी सपना देखते हैं, उसे हासिल भी कर सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा के 10 ऐसे कोट्स
1. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां रहते हैं, कहां जाते हैं और आपने किससे शादी की है। आपको बस आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना होगा, चाहे आप इसका इस्तेमाल करें या न करें।
2. महत्वाकांक्षा महिलाओं के साथ नकारात्मक रूप से जुड़ा एक शब्द है, लोग कहते हैं कि वह महिला बहुत महत्वाकांक्षी है। यह बुरी बात कैसे हो सकती है?
3. काले, भूरे, पीले, सफेद, जैसे रंगों के बारे में हम क्यों बात कर रहे हैं? मैं एक लड़की हूं और बगैर रंगभेद के एक वैश्विक समुदाय में विश्वास करती हूं।
4. सभी की जिंदगी यूं ही चलती रहती है। आपको बस अपने ब्लिंकर चालू रखने होंगे। आप अपने हिसाब से जो सबसे बेहतर करते हैं, उसे सर्च करें और आगे बढ़ते रहें।
5. आप नहीं जानते कि जीवन कब क्या मोड़ ले सकता है। इसलिए आप में अपनी और अपने लोगों का केयर करने की क्षमता होनी चाहिए।
6. एक चीज जो मैं सबसे अच्छी तरह से पहनना जानती हूं वह है मेरा आत्मविश्वास। मैं सभी को ऐसा करने की सलाह दूंगी।
7. साहस हमेशा अपनी सच्चाई जानने और उसके लिए खड़े होने से आता है। इसलिए तो यह सबसे खास है।
8. एकान्त यात्रा करने से डरो मत। अपनी सफलता और असफलताओं के लिए अगर आप खुद को जिम्मेदार मानेंगे तो यह आपको मजबूत बनाएगा।
9. आप एक पूर्ण महिला हो सकती हैं और स्मार्ट व सख्त भी हो सकती हैं, लेकिन अपनी स्त्रीत्व को कभी नहीं खो सकती हैं।
10. आपको कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बता सकता कि आप क्या और कितना कर सकते हैं। आपको अपने मानक खुद निर्धारित करने होंगे।
अपने लाखों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा बन चुकी प्रियंका अपनी बातों से भी लोगों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो लोगों को मुश्किलों का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
