MS Dhoni life quotes: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किया जाता है। साथ ही धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी माने जाते हैं। आज के समय में बेशक एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन इनके खेल, नीति और स्वभाव की मिसाल आज भी दी जाती है। भारतीय टीम जब भी मुश्किल स्थित में फंसती है तो क्रिकेट प्रेमी धोनी को याद करने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शांत रहकर मजबूती के साथ टीम को इस तरह की मुश्किल स्थिति से बाहर ले आने की काबिलियत है। एमएस धोनी ने यह मुकाम कड़ी मेहनत और अपने अनुभवों से हासिल किया। धोनी ने विभिन्न मंचों पर चर्चा के दौरान कई ऐसी बातें कहीं जो लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आज हम यहां एमएस धोनी के कुछ ऐसे ही प्रेरणा देने वाले कोट्स के बारे में बता रहे हैं, जो उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर कही है।
- सभी लोगों की तरह मुझे भी परेशानी होती है और चिढ़ आती है। खासकर, तब ज्यादा जब परिस्थिति अपने पक्ष में नजर नहीं आती। ऐसे समय में मैं हमेशा सोचता हूं कि क्या ये फ्रस्ट्रेशन हमारी टीम के लिए अच्छा रहेगा? हर बार जवाब में ‘नहीं’ होता है।
- गलती कभी भी और किसी से भी हो सकती है... अगर गलती नहीं होगी तो हम सब भगवान हो जाएंगे। इससे डरिए मत, खुद को बस उस गलती को समझने और उसमें सुधारने लायक बनाइए। चिढ़, गुस्सा, निराशा जैसी चीजें हमें नुकसान ही पहुंचाती हैं।
- मैं खुद को हमेशा समझाता हूं कि भावनाओं से ऊपर कर्म होता है। जिस वक्त मैं मैदान पर होता हूं, उस समय पूरी योजना और तैयारी के साथ काम करता हूं। इससे खुद पर काबू पाने में मदद मिलती है।
- मैं अपने काम में खुद को इतना व्यस्त कर लेता हूं कि मुझ पर भावनाएं हावी नहीं हो पाती। शायद इसीलिए मैं मैदान पर ‘शांत’ नजर आता हूं। मैं मानता हूं कि इंसानों में कई तरह की भावनाएं होती हैं, लेकिन इस पर काबू पाया जा सकता है।
ऐसे बनाएं अपना लक्ष्य और ऐसे पाएं उसे
सभी को तब तक असफलता का सामना करना चाहिए, जब तक असफलता आपसे सामना करने में असफल ना हो जाए। लक्ष्य को बेहद बड़ा रखना चाहिए। यह या तो आपको डरा देगा या फिर आपको इतना उत्साहित कर देगा कि आप उसे हासिल कर लोगे।
