लाइफस्टाइल

Vijay Quotes for Success: हार को भी जीत में बदलने का दम रखते हैं विजय के ये 11 पावरफुल पंच

Thalapathy Vijay Motivational Dialogues: विजय सिनेमा के जितने बड़े सुपरस्टार हैं, वह अपने डायलॉग्स और पंच लाइन्स के लिए भी मशहूर हैं। उनके कई डायलॉग्स आफैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और प्रेरित करते हैं।

Image

थलापति विजय के पावर पंच (AI Image)

Vijay Motivational Quotes for Success: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय का सिनेमा से राजनीति तक का सफर किसी करिश्मे से कम नहीं रहा है। विजय ने महज दो साल पहले राजनीतिक दल बनाया, चुनाव लड़ा और सुनामी जीत के साथ सरकार भी बना ली। विजय का जीवन सिखाता है कि अगर अपने सपनों को सच करने की ठान लो तो पूरी कायनात आपके साथ हो जाती है।

थलापति विजय सिनेमा के जितने बड़े सुपरस्टार हैं, वह अपने दमदार डायलॉग्स और पंच लाइन्स के लिए भी बेहद मशहूर हैं। उनकी फिल्मों के कई डायलॉग्स आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और लोगों को प्रेरित करते हैं। यहां देखें विजय की कुछ पॉपुलर और पावरफुल पंच लाइन्स :

Thalapathy Vijay Powerful Punchlines for Success

1. ब्लेड पर भरोसा रखने के बजाय खुद पर भरोसा रखो, जीत जरूर मिलेगी।

- फिल्म Ghilli

2. जिंदगी एक गोल चक्कर की तरह है, जो आज जीता है वो कल हार सकता है और हारने वाला जीत सकता है।

- फिल्म Thirumalai

3. एक बार फैसला कर लिया तो फिर मैं खुद अपनी भी नहीं सुनता।

- फिल्म Pokkiri

4. मेरी बात भले शांत हो, लेकिन मेरा वार पटाखों जैसा होता है।

- फिल्म Kuruvi

सफलता के लिए विजय के 10 पावरफुल पंच

सफलता के लिए विजय के 10 पावरफुल पंच

Thalapathy Vijay Success Tips

5. डर होना चाहिए…

- फिल्म Thuppakki

6. मौत कभी भी आ सकती है, लेकिन इतिहास तभी बनता है जब इंसान जीतता है।

- फिल्म Aathi

7. हम कौन हैं ये मायने नहीं रखता, हम क्या कर सकते हैं वही सबसे अहम है।

- फिल्म Bigil

8. अपनी सफलता से उन्हें हराओ और अपनी मुस्कान से उन्हें दफना दो।

- विजय का चर्चित मोटिवेशनल कोट

9. जब एक मौका हाथ से निकल जाए, तो रोना मत… क्योंकि सामने उससे भी बेहतर मौका हो सकता है।

- फिल्म Beast

10. जब आपके पास कुछ नहीं होता, तब आपका संकल्प आपको पहचान देता है… और जब सब कुछ होता है, तब आपका व्यवहार।”

- फिल्म Mersal

11. सफलता के पीछे मत भागो, अपनी पसंद का करियर चुनो और अपने कौशल को निखारो, सफलता खुद तुम्हारे पीछे आएगी।

- फिल्म Nanban

थलापति विजय के ये पावरफुल मोटिवेशनल पंच लाइन्स उनके लाखों फैंस को मोटिवेट करती है। आप भी इन बातों को अपने जीवन में उतार खुद को पहले से बेहतर इंसान बना सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article