लाइफस्टाइल

टैनिंग की हो जाएगी छुट्टी, बस इस फल का करें इस्तेमाल, जान लें Face Pack बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 23, 2025, 06:56 AM IST

टैनिंग एक आम समस्या है। गर्मियों में ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। यहां हम आपको ऐसे फ्रूट फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design (76)

गर्मियां शुरू होते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इनमें सबसे कॉमन है टैनिंग। सूरज की तेज किरणें चेहरे का नूर छीन लेते हैं, जिसकी वजह से स्किन डल दिखती है। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन धूप से काली पड़ी त्वचा से फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर टैनिंग दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

पपीते का फेस पैक

पपीता स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में पके हुए पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करके फेस पैक तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।

टैनिंग दूर करने के लिए अन्य फेस पैक

हल्दी और दही का फेस पैक

इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। फिर इसमें चुटकीभर हल्दी को मिक्स करें। अब इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।

लाल मसूर, एलोवेरा जेल और टमाटर फेस पैक

टैनिंग की समस्या दूर करने में लाल मसूर, एलोवेरा जेल और टमाटर का फेस पैक बेस्ट माना जाता है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए मसूर की दाल को अच्छी तरह पीस लें। फिर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और टमाटर मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

कॉफी,हल्दी और दही फेस पैक

कॉफी स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे को गोरा बनाते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, दो चम्मच दही को अच्छी तरह से मिक्स करके एक फेस पैक तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article