लाइफस्टाइल

कभी-कभी ज्यादा हाइट भी बन सकती हैं परेशानी, लंबा कद होने के ये नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Vineet
  • Updated Jan 31, 2026, 01:20 PM IST

Tall Height Disadvantages: लंबी हाइट अक्सर आकर्षण और ताकत की निशानी मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा हाइट से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी जुड़ी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार लंबा कद होने से जोड़ों का दर्द, पीठ की परेशानी, दिल से जुड़ी दिक्कतें और अन्य समस्याएं कैसे हो सकती हैं। चलिए आज आपको बताते हैं लंबा कद भी कैसे बन सकता है परेशानी।

ज्यादा हाइट कैसे बन सकती है बड़ी परेशानी

ज्यादा हाइट कैसे बन सकती है बड़ी परेशानी

Tall Height Disadvantages: अक्सर हम सोचते हैं कि लंबा कद होना एक बड़ा फायदा है। स्कूल से लेकर फिल्मों तक, लंबे लोगों को खास माना जाता है। लेकिन सच्चाई ये है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं। ज्यादा हाइट कभी-कभी शरीर के लिए परेशानी भी बन सकती है। यह बात सिर्फ अंदाजे की नहीं, बल्कि वैज्ञानिक रिसर्च और मेडिकल रिपोर्ट्स पर आधारित है। लंबे कद वाले लोगों में कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं देखी जाती हैं, जिनके बारे में आमतौर पर बात नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं लंबे कद के वो नुकसान, जो आपको चौंका सकते हैं।

जोड़ों और घुटनों पर ज्यादा दबाव

लंबे कद का मतलब होता है शरीर का ज्यादा वजन और लंबी हड्डियां। इसका सीधा असर घुटनों और टखनों पर पड़ता है। लंबे लोगों में जोड़ों का दर्द जल्दी शुरू हो सकता है, खासकर उम्र बढ़ने के साथ। चलने-फिरने या लंबे समय तक खड़े रहने पर उन्हें ज्यादा थकान महसूस होती है, क्योंकि जोड़ों को शरीर का भार संभालने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

पीठ और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कत

लंबे कद वाले लोग अक्सर पीठ दर्द की शिकायत करते हैं। गलत बैठने की आदत, कम ऊंची कुर्सी या झुककर काम करना उनकी रीढ़ पर ज्यादा दबाव डालता है। इससे स्लिप डिस्क या कमर दर्द जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने वाले लंबे लोगों को यह परेशानी ज्यादा होती है।

दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम

कुछ मेडिकल स्टडीज के अनुसार, लंबे कद वाले लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है। वजह यह मानी जाती है कि शरीर बड़ा होने पर दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि हर लंबा व्यक्ति दिल का मरीज होगा, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

नसों और ब्लड सर्कुलेशन की समस्या

लंबे कद वाले लोगों में पैरों तक खून पहुंचने में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। इस कारण नसों में खिंचाव, सुन्नपन या वैरिकोज वेन्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर लंबे समय तक खड़े रहने या बैठे रहने से पैरों में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है।

रोजमर्रा की जिंदगी में असहजता

यह स्वास्थ्य से जुड़ा नहीं दिखता, लेकिन असर शरीर पर ही पड़ता है। कम ऊंचाई वाले बेड, कुर्सी या गाड़ी में बैठना लंबे लोगों के लिए असहज होता है। बार-बार झुकना या गलत पोस्चर अपनाना धीरे-धीरे मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

सही देखभाल से खतरे कम किए जा सकते हैं

अच्छी बात यह है कि लंबा कद कोई बीमारी नहीं है। सही पोस्चर, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर लंबे कद के साथ शरीर की सही देखभाल की जाए, तो ये नुकसान काफी हद तक कम हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article