Dal Chawal recipe in Hindi: खाने में आज क्या टेस्टी और हेल्दी के सवाल से परेशान हैं, तो करीना कपूर की पसंदीदा डिश आप भी आज लंच में ट्राई कर सकते हैं। जो स्वाद में तो शानदार है ही, इसे बनाना भी बहुत ही ज्यादा आसान है। लंंच के लिए आप बेहतरीन सी ढाबा स्टाइल वाली दाल के साथ जीरा राइस वाला प्रोटीन और स्वाद से भरा हुआ कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं। बेशक ही टेस्टी दाल संग मुलायम खिले खिले चावल उसपर हल्का सा गर्म किया घी खूब स्वादिष्ट लगेगा। यहां देखें शानदार दाल चावल कैसे बनाएं, ढाबा स्टाइल दाल में तड़का कैसे लगाएं।
ढाबा स्टाइल दाल तड़का कैसे बनाएं, Dal Tadka recipe in hindi
शानदार सी दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले अपनी की दाल जैसे अरहर, मूंग, मसूर लेनी है और उसे कम से कम दो से तीन बार अच्छे से धो लेना है। एक बार जब आपकी दाल धुल जाए, फिर उसको प्रेशर कूकर में पानी और हल्दी, नमक, मिर्ची डालकर अच्छे से पका लें। तीन चार सीटी आने के बाद जब आपकी दाल अच्छे से पक जाए, अब आपको तड़का तैयार करना है, ढाबा स्टाइल दाल के लिए आपको टमाटर, प्याज, धनिया, खड़ मसाले, लहसुन जैसी चीजें पहले से तैयार रखनी होंगी। शानदार दाल फ्राई के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और लहसुन के साथ प्याज को हल्का भुन लें जब तक वे हल्के सुनहरे न हो जाएं। प्याज पक जाने के बाद आप उसी में हल्की सी मिर्ची और नमक भी एड कर सकते हैं और उसके बाद टमाटर के टुकड़े या फिर प्यूरी। अब इस मसाले की ग्रेवी को अच्छे से पकने दीजिए और बस मसाला पक जाने के बाद, इसमें दाल अपनी दाल ड़ाल दें और थोड़ा उबाल ले लें। आप इसे धनिया पत्ती संग गार्निश करके सर्व करें।
इसी के साथ आप अपनी पसंद के चावल बनाकर भी उनमें घी और जीरे वाला तड़का लगाकर गर्मा गर्म टेस्टी प्रोटीन युक्त दाल चावल खा सकते हैं। वहीं अगर आप और स्वाद चाहते हैं, तो दाल चावल के साथ अचार, नींबू और दही भी गजब लगता है। अवश्य ही आपको आज के लंच में ये रेसिपी ट्राई करनी ही चाहिए।
