लाइफस्टाइल

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल की रेसिपी, इस भोग से मिलेगी मां सरस्वती की विशेष कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 10:17 AM IST

Sweet Yellow Rice Recipe in Hindi, Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर पीले रंग को बहुत महत्व दिया जाता है। इस दिन मां सरस्वती को भोग में भी पीले रंग का मिष्ठान अर्पित करते हैं। बसंत पंचमी का स्पेशल भोग व प्रसाद है मीठे पीले चावल। यहां देखें कैसे बनाएं बसंत पंचमी पर विशेष मीठे पीले चावल।

Image

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल की रेसिपी, इस भोग से मिलेगी मां सरस्वती की विशेष कृपा

Sweet Yellow Rice Recipe in Hindi: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है और भक्त मां से विद्या और समृद्धि की कामना करते हैं। बसंत पंचमी (Vasant Panchami 2023) का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व खुशी, उल्लास और शुभ काम शुरू करने का प्रतीक है। बसंत पंचमी पर पीले रंग का भी बहुत महत्व है। साल 2023 में 26 जनवरी को (When is Basant Panchami in 2023) बसंत पंचमी मनाई जा रही है। यानी इस साल गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजन एक ही दिन होगा।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीले रंग की वस्तुएं भेंट की जाती है। मां को पीले वस्त्र, आभूषण और पीले चावल का भोग लगाया जाता है और इसी को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। अगर आप भी इस बार बसंत पंचमी पर घर पर पीले चावल बना रहे हैं तो इस आसान विधि से बनाएं घर पर मां के लिए भोग।

मीठे पीले चावल बनाने की सामग्री

सामान मात्रा
चावलएक कप
चीनी या शक्कर दो कप
घीदो बड़े चम्मच
छोटी इलायची एक
बड़ी इलायचीएक
तेजपत्तादो से तीन
साबुत लौंगदो या तीन
केसर10 से 12 रेशे
काजू10 से15
बादाम10 से15
खाने वाला पीला रंगएक चुटकी

बसंत पंचमी स्पेशल मीठे पीले चावल बनाने की विधि

  1. सबसे पहले चावल को साफ पानी से धो लें और 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  2. आधा कटोरी दूध में केसर और पीला रंग डालकर भिगो दें।
  3. कड़ाही में एक चम्मच घी डालें अब इसमें लौंग ,इलायची और तेज पत्ता डाले ।
  4. इसमें भीगे हुए चावल डाल दें , अब पानी डालकर चावलो को पका लें।
  5. चावल पकने के बाद इसका पानी निकाल लें।
  6. नॉन स्टिक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें , इसमें काजू , बादाम डालकर सुनहरा होने तक भुन लें।
  7. अब इसमें पके हुए चावल को डालें , ऊपर से चीनी या शक्कर डाल दें।
  8. चावल पर केसर और दूध का मिक्सचर डालकर मिला लें। चावल को मध्यम आंच पर पकाएं।
  9. 5 मिनट बाद पीले चावल बनकर तैयार हैं।

ये मीठे चावल पहले देवी सरस्वती की पूजा में भोग के तौर पर रखें। पूजा के बाद सभी में प्रसाद बांटें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article