लाइफस्टाइल

Sweet Potato Tikki recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि में घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट शकरकंद की टिक्की, नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 23, 2025, 02:43 PM IST

Sweet Potato Tikki recipe For Navratri Vrat: शकरकंद की टिक्की बनाना बहुत आसान है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। यह एक पौष्टिक और ग्लूटेन-फ्री स्नैक भी है। अगर आप नवरात्रि में शकरकंद की टिक्की बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Image

शकरकंद की टिक्की रेसिपी (Image: istock)

Sweet Potato Tikki recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा तो करते हैं ही,लेकिन इसके साथ साथ लोग उपवास भी करते हैं। उपवास के दौरान लोग तरह तरह के पकवान भी बनाते हैं। शकरकंद की टिक्की भी व्रत के दौरान बनाई और खाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी कुछ हल्का-फुल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो शकरकंद की टिक्की बना सकते हैं। यहां हम शकरकंद की टिक्की बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री:

  • शकरकंद: 2-3 मध्यम आकार के
  • अदरक: 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च: 1-2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया: 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • जीरा पाउडर: ½ चम्मच
  • गरम मसाला: ¼ चम्मच
  • अमचूर: ½ चम्मच
  • सेंधा नमक या सामान्य नम: स्वाद अनुसार
  • अरारोट या सिंघाड़े का आटा: 2-3 चम्मच
  • तेल या घी: टिक्की तलने के लिए

बनाने की विधी

शकरकंद उबालें

सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह से धो लें। इसे प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक या नरम होने तक उबाल लें। आप इसे पानी में भी उबाल सकते हैं।

मिश्रण तैयार करें

जब शकरकंद उबल जाए, तो उसे ठंडा होने दें। फिर इसका छिलका उतारकर एक बड़े कटोरे में अच्छी तरह से मैश कर लें।

सामग्री मिलाएं

मैश किए हुए शकरकंद में बारीक कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक मिलाएं।

बाइंडिंग एजेंट मिलाएं

मिश्रण में अरारोट या सिंघाड़े का आटा डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। यह मिश्रण को एक साथ बांधने में मदद करेगा ताकि टिक्की तलते समय बिखरे नहीं।

टिक्की बनाएं

अपने हाथों को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लें और उसे टिक्की का आकार दें।

टिक्की तलें

एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गरम करें और उसमें थोड़ा तेल या घी डालें। गरम तेल में तैयार की हुई टिक्की को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। आपकी गरमागरम शकरकंद की टिक्की तैयार है! इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या दही के साथ परोसें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article