कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, ब्रायन लारा और स्टीव वॉ के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे
फर्नांडो के ऊपर खिलाड़ियों ने किया था 8 अगस्त को हमला
पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित फर्नांडो भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल (Colombo National Hospital) में भर्ती कराया गया जहां 10 अगस्त 2026 को इलाजउपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: EXPLAINED: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले जानिए, WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत
रहे थे प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के कोच
फर्नांडो मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे। उनके मार्गदर्शन में कुसल मेंडिस सहित कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था। बाद में फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंव एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर (पिच प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया। फर्नांडो का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।
(भाषा)
