लाइफस्टाइल

Swami Vivekananda Jayanti 2023 Wishes Hindi Quotes: इन कोट्स, विशेज, मैसेजेस और फोटोज से दें स्वामी विवेकानंद जयंती की बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 10:51 AM IST

Swami Vivekananda Jayanti 2023 Wishes Hindi Quotes: स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। इस मौके पर हम आपके लिए विशेज व कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

स्वामी विवेकानंद जयंती 2023 विशेज

Swami Vivekananda Jayanti 2023 Wishes Hindi Quotes: इस बार हम स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जन्म जयंती मनाने जा (Swami Vivekananda) रहे हैं। साल 1863 में भारत की वैदिक परंपरा को वैश्विक पटल पर रखने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जन्म हुआ था, इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया (Swami Vivekananda Jayanti) जाता है। स्वामी विवेकानंद शारीरिक बल नहीं बल्कि मानसिक बल को युवा शक्ति का केंद्र मानते थे। स्वामी जी कहते थे विश्व एक व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

उन्होंने युवाओं के अंदर मातृभूमि के प्रति देशभक्ति जागृत करने व उनके लक्ष्यों के प्रति सजग करे के लिए कहा था, उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त (Swami Vivekananda Jayanti Wishes) हो जाये। कल यानी 12 जनवरी को पूरे देश स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर हम आपके लिए विशेज, कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप उन्हें स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Swami Vivekananda Jayanti Wishes In Hindi, स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर विशेज

- भारत की वैदिक परंपरा को वैश्विक पटल पर रखने वाले

स्वामी विवेकानंद की 160वीं जन्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

- युवा दिवस के मौके पर खुद से एक जिम्मेदार युवा बनने का वादा करें,

देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए काम करना।

आप हमेशा उज्ज्वल रहें !!युवा दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Swami Vivekananda Jayanti 2023

Swami Vivekananda Jayanti 2023

- उठो , जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाये ।

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

National Youth Day Wishes In Hindi, इन विशेज को भेज दें नेशनल यूथ डे की बधाई

दिन में एक बार स्वयं से अवश्य बात करें ,

अन्यथा आप एक बेहतरीन इंसान से मिलने का मौका चूक जाएंगे।

- स्वामी विवेकानंद

- युवाओं का जोश और ताकत बेजोड़ है।

इस समय का सदुपयोग अपने परिवार और देश की भलाई के लिए करें।

युवा दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Swami Vivekananda Jayanti Quotes In Hindi, स्वामी विवेकानंद के कोट्स

वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।

- स्वामी विवेकानंद

दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।

- स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Jayanti

Swami Vivekananda Jayanti

विश्व एक व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

- स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Jayanti Quotes on Success, सफलता के लिए स्वामी विवेकानंद का मूलमंत्र

जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है

तब वह वास्तविक भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।

- स्वामी विवेकानंद

सत्य को हजार तरीके से बताया जा सकता है किंतु फिर भी हर एक सत्य ही होगा ।

- स्वामी विवेकानंद

- भारत की वैदिक परंपरा को वैश्विक पटल पर रखने वाले

स्वामी विवेकानंद की 160वीं जन्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article