Swami Vivekananda Death Anniversary: आज यानी 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि (Swami Vivekananda Death Anniversary) मनाई जा रही है। विवेकानंद (Swami Vivekananda) आध्यात्मिक गुरु और भारत के महान संत थे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 को हुई थी। स्वामी विवेकानंद का असल नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्हें विवेकानंद नाम उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। विवेकानंद ने योग और वेदांत के दर्शन को पश्चिम देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विवेकानंद ने साल 1983 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में अपने भाषण से देश को गौरवानवित करने का काम किया था। उनके विचार (Swami Vivekananda Quotes) आज भी युवाओं को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपके लिए उनके कुछ कोट्स लेकर आए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें स्वामी विवेकानंद के कोट्स, अनमोल विचार।
Swami Vivekananda Motivational and Inspirational Quotes in Hindi
1. एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

Swami Vivekananda Quotes in hindi
2. सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
3. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
4. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
5. एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो, उसे बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।

Swami Vivekananda Inspirational Quotes in hindi
6. अगर परिस्थितियों पर आपकी पकड़ मजबूत है, तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
7. पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
8. जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।
9. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं।

Swami Vivekananda ke anmol vichar
10. जब भी दिल और दिमाग के टकराव हो तो दिल की सुनो।
