लाइफस्टाइल

Effective Tips and Hacks: वे सुपर आसान किचन हैक्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे, आप भी करें फॉलो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 09:24 PM IST

Effective Tips and Hacks: कुछ आसान किचन हैक्स आपके काम को इतना आसान बना देते हैं कि आप सोचते हैं कि अभी तक हम बिना मतलब के ही मेहनत कर रहे थें। ये आपका समय तो बचाते ही हैं साथ ही आपका ढेर सारा पैसा भी सेव करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो उन हैक्स के बारे में जानना तो बनता ही है।

Image

किचन हैक्स और फूड ट्रिक्स जो आपको बेहद पसंद आएंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • ये किचन हैक्स आपके काम को करेंगे आसान
  • कुछ काम ऐसे होते हैं जो इन हैक्स की मदद से बड़ी ही आसानी से हो जाते हैं
  • लेकिन कई बार हमें इनके बारे में पता नहीं होता है

Effective Tips and Hacks: किचन का काम देखने में तो कम ही लगता है, हालांकि इसे करने में काफी वक्त लगता है और यह कठिन भी होता है। वहीं कुछ हैक्स को आजमाकर हम मुश्किल काम को थोड़ा हल्का बना सकते हैं। इसलिए कुछ ऐसे किचन हैक्स के बारे जानेंगे, जिनसे आपका काम कम समय में और काफी आसानी से खत्म हो जाएगा। लेकिन कई बार इन हैक्स के बारे में हमें पता नहीं होता है। ऐस में किचन में काम करते वक्त कुछ समय बचाने के ट‍िप्‍स के बारे जान सकते हैं, जिनसे काम जल्‍दी होगा और परेशानी से भी बच सकते हैं।

1. काटने के बाद भी आलू रहेंगे सफेद-

कुकिंग से पहले कटे हुए आलूओं को ठंडे पानी में डालकर ढक दें, ताकि पोटैटो को ऑक्सीडाइज करने वाले स्टार्च के निकलने के कारण होने वाले भूरे रंग में बदलने से रोका जा सके.

2. टमाटर को सड़ने से बचाएं-

टमाटर को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए तने के सिरे को नीचे रखें. यह हवा को प्रवेश करने से रोकता है और नमी को बाहर निकलने से रोकता है।

3. केले को पकने से बचाएं-

केले को पकने से बचाने के लिए गुच्छे के सिरे को प्लास्टिक रैप से लपेट कर केले को अधिक समय तक फ्रेश रखा जा सकता है।

4. उबालते वक्त दूध गिरने से रोकें-

जब कभी भी हम दूध को बॉयल करने के लिए रखते हैं तो जरा सा भी ध्यान हटने पर दूध बर्तन के बाहर निकल जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए दूध के बर्तन में ऊपर के छोर पर तेल या घी लगा दें।

5. बर्तनों से दाग हटाएं-

कांच या ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के बर्तनों में अक्सर दाग लग ही जाते हैं और यह दाग इस तरह के होते है, देखने में बेहद भद्दे नजर आने लगते हैं। इन्हें साफ करने के लिए चाय की बची हुई पत्ती पानी में दोबारा डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें लिक्विड डिश वॉश मिलाएं। अब इस पानी से बर्तनों को धोकर साफ कर लें।

6. चटनी का रंग बदलेगा नहीं-

चटनी पीसने के बाद उसका कलर बदलने लगता है और जब हम उसे फ्रिज में स्टोर करते हैं तो वो काली हो जाती है। ऐसे में चटनी बनाते वक्त एक चम्मच दही डालें। ऐसा करने से चटनी का रंग नहीं बदलेगा।

वहीं, आलू उबालने के बाद कुकर भीतर से काला पड़ जाता है। कुकर को काला होने से बचाने के लिए पानी कम डालें। इसके साथ ही नमक और नींबू का छिलका डाल दें। ये हैक आपके कुकर काला नहीं पड़ने देगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article