लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: कॉफी फेस मास्क से चमक उठेगी आपकी त्वचा, गोरी और बेदाग त्वचा के लिए यूं करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 09:42 PM IST

कॉफी हमारे फेस से डेड स्किन हटाने का काम करती है, जिससे स्किन सॉफ्ट होती है और यह एंटी एजिंग को कम करने में भी फायदेमंद मानी जाती है। आप चाहें तो कुछ फायदेमंद चीजों को कॉफी के साथ मिला सकते हैं, जिससे यह फेस मास्क और भी असरदार साबित होगा।

Image

Skin Care Tips: कॉफी फेस मास्क से चमक उठेगी आपकी त्वचा, गोरी और बेदाग त्वचा के लिए यूं करें इस्तेमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में स्किन केयर में ऐसे करें कॉफी को शामिल
  • पार्लर का महंगा फेशियल चाहती हैं ट्राई करें कॉफी फेसमास्क
  • केवल एक चम्मच कॉफी से निखर जाएगा आपका चेहरा


Skin Care Tips: सुबह उठकर ताजगी के लिए लोग चाय व काफी पीना पसंद करते हैं। कॉफी पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और सुस्ती दूर होती है। ताजगी के साथ-साथ काफी का इस्तेमाल आपकी त्वचा को सुंदर व बेदाग बनाने के लिए भी किया जाता है। कॉफी एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है या त्वचा को स्वस्थ रखने में असरदार मानी जाती है। कॉफी को आप त्वचा पर स्क्रब की तरह भी यूज कर सकते हैं, लेकिन इसका फेस मास्क बनाकर लगाने से इसके गुण पूरी तरह उभर कर सामने आते हैं।

कॉफी और दही का फेस मास्क-

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही मिलाएं। अब इसको अच्छे से बिना गांठ का मिश्रण बना लें। इस पैक को अपने चेहरे पर ध्यान से लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। सूखने के बाद से धीरे-धीरे चेहरे को साफ करें व गर्म पानी से चेहरे को धो लीजिए। दही में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है, जो फेस से ऑयल को कम कर सकता है।

कॉफी और बेसन का फेस मास्क-

एक बाउल में दो चम्मच कॉफी व एक चम्मच बेसन लीजिए। अब पेस्ट बनाने के लिए आप एलोवेरा या दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें। यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता है व स्कन से झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है।

कॉफी एलोवेरा फेस मास्क-

इस मास्क को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं और चेहरे पर चमक आती है। दो चम्मच कॉपी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसके 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लीजिए।

इन चीजों के साथ-साथ आप कॉफी को कोकोनट ऑयल के साथ भी मिलाकर फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच कॉफी लेनी है और इसमें एक चम्मच नारियल तेल को मिला लेना है। पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है और सूखने के बाद गर्म पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लेना है। यह आपकी त्वचा से झुर्रियों को कम करता है और चेहरे में निखार लाने में आपकी मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article