हेल्थ

कान के मैल को साफ करना है जरूरी, अपनाएं साफ करने के ये सुरक्षित उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 11:56 PM IST

Earwax Cleaning Tips : कान में जमा मैल को बाहर निकालने के लिए माचिस की तीली या फिर आप ईयरबड का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके कान को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कान की गंदगी को साफ करने के लिए सुरक्षित तरीके अपनाएं। आइए जानते हैं कान की गंदगी कैसे करें साफ?

Image

कान की गंदगी को कैसे बाहर निकाले

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्म पानी से निकाल सकते हैं कान की गंदगी
  • कान में बेबी ऑयल डालने से निकल सकती है गंदगी
  • कान को ड्राई करने से बाहर आ सकता है मैल

Earwax Cleaning Tips : कान में जमा मैल को ईयरवैक्स भी कहा जाता है। यह कान को सुरक्षित रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। यह कान में गंदगी और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। साथ ही कान को बाहरी चीजों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है। इससे कान की चिकनाई बनी रहती है। हालांकि, जब कान में ईयरवैक्स अधिक हो जाता है, तो इसकी वजह से परेशानी हो सकती है। ऐसे में समय-समय पर अतिरिक्त ईयरवैक्स को हटाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप खुद से या फिर असुरक्षित तरीके से ईयरवैक्स निकालते हैं, तो ईयरवैक्स ब्लॉकेज होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कान में जमा गंदगी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कान में जमा मैल को कैसे बाहर निकालें?

कान में जमा मैल को सुरक्षित तरीके से कैसे बाहर निकालें?

अगर आपके कान में किसी तरह की परेशानी नहीं है तो कान के अंदर जमा मैल खुद-ब-खुद बाहर निकाल जाता है। इसके लिए आपको कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपाय-

कान में डालें ऑयल

ईयर वैक्स को बाहर निकालने के लिए उसे थोड़ा नरम करने की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपने कान में बेबी ऑयल, मिनरल ऑयल, ग्लिसरीन या हाइड्रोजन पेरोक्साइड की कुछ बूंदों को डाल सकते हैं। इससे ईयरवैक्स सॉफ्ट हो जाता है, जिससे मैल खुद-ब-खुद बाहर की ओर आने लगता है।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

कान में जमा मैल को हटाने के लिए आप गर्म पानी का प्रयोग कर सकते हैं। यह कान के वैक्स को नरम करता है। इसके लिए कान में थोड़ा गर्म पानी की कुछ बूंदों को डालें। अब इसे 1 से 2 दिन के लिए छोड़ दें। बाद में आप देखेंगे कि कान का मैल बाहर आ रहा है, इसे आप कपड़े की मदद से पोछ लें या फिर आगे की ओर धकेलकर बाहर निकाल लें।

ड्राईयर की लें मदद

कान की गंदगी को साफ करने के लिए आप ड्रायर की मद लें सकते है। इसके अलावा तौलिया या फिर सूती कपड़े से कान के आसपास के हिस्से को साफ करें। जब कान में जमा अतिरिक्त वैक्स ड्राई होगा, तो यह खुद-ब-खुद बाहर की ओर आ जाता है।

कान में जमा मैल को बाहर निकालने के लिए आप इन सुरक्षित उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कान को साफ करने के लिए कोई नुकीली चीज या फिर माचिस की तीली को कान में न डालें। इससे आपका कान डैमेज हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article