लाइफस्टाइल

Good Morning Wishes for Love: सुबह-सुबह पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक गुड मॉर्निंग मैसेज, शायरी, रिश्ते में आएगी मिठास

Good Morning Wishes for Love: आज हफ्ते का आखिरी दिन रविवार है। ऐसे में इस दिन को यादगार और खुशनुमा बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक गुड मॉर्निंग मैसेज, शायरी, कोट्स, विशेज।

Image

Good Morning Wishes for Love

Good Morning Wishes for Love: फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। हाल ही में वैलेंटाइन वीक खत्म हुआ है जिसमें कुछ लोगों के दिल जुड़े होंगे तो कुछ लोगों के दिल टूटे होंगे। लेकिन प्रेमी जोड़ों के लिए तो हर दिन ही प्यार का दिन होता है। लव बर्ड्स एक-दूसरे के हर दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। इसके लिए कपल्स एक-दूसरे को प्यार भरा गुड मॉर्निंग मैसेज भी भेजते हैं। सुबह-सुबह जब कोई अपना प्यार से गुड मॉर्निंग बोलता है, तो दिन की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से होती है। सुबह-सुबह जब अपने किसी खास का गुड मॉर्निंग मैसेज आता है तो पूरा दिन खुशनुमा निकलता है। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी खास की सुबह को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये प्यार भरे गुड मॉर्निंग मैसेज, शायरी, कोट्स, फोटोज, GIF, Wallpapers भेज सकते हैं।

Good Morning Wishes for Love in Hindi

1) वादा किया है तो जरूर निभाएंगे

सूरज की किरण बनकर छत पे आएंगे

हम हैं तो जुदाई का गम कैसा?

तेरी हर सुबह को फूलो से सजायेंगे

गुड मॉर्निंग लव

Good Morning Love Shayari

Good Morning Love Shayari

2) हर सुबह तेरी दुनिया में रौशनी कर दे

रब तेरे गम को तेरी खुशी कर दे

जब भी टूटने लगे तेरी सांसें,

खुदा तुझ मे शामिल मेरी जिन्दगी कर दे

ब्यूटीफुल गुड मॉर्निंग डिअर

3) रात गुजरी फिर महकती सुबह आई,

दिल धड़का फिर आप की याद आई,

आंखों ने महसूस किया उस हवा को

जो आप को छूकर हमारे पास आई।

गुड मॉर्निंग हमसफर

4) नई-नई सुबह, नया-नया सवेरा,

सूरज की किरणें और हवाओ का बसेरा

खुले आसमान में सूरज का चेहरा

मुबारक हो आपको ये हसीन सवेरा

गुड मॉर्निंग डिअर

Love Shayari

Love Shayari

5) ताजी हवा में फूलों की महक हो,

पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो,

जब भी खोलो तुम अपनी पलके,

उन पलकों में बस खुशियों की झलक हो।

गुड मॉर्निंग

6) लबों पर मुस्कान और आखों में खुशी

गम का कहीं कोई काम ना हो

हर दिन लाए आप के लिए इतनी खुशी

जिसके ढलने की कोई शाम ना हो।

गुड मॉर्निंग लव

Sunday Good morning

Sunday Good morning

7) हर सुबह को आपको सताना हमे प्यारा लगता हैं,

सोये हुए को नींद से जगाना हमे अच्छा लगता हैं,

जब भी किसी की याद आती हैं तो,

उसको भी अपनी याद दिलाना अच्छा लगता हैं।

गुड मॉर्निंग

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article