लाइफस्टाइल

गर्मियों में तबियत रहेगी एकदम चुस्त, बस फॉलों करें ये आसान सी हेल्थ टिप्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 3, 2023, 12:00 AM IST

Summer Health Tips: हल्की गर्मियां शुरू हो गई हैं, और ऐसे में लगातार बदलते मौसम में बीमार होने से बचाव करना खास जरूरी है। गर्मियों में लू लगना, सनबर्न, पीलिया, टायफाइड, स्किन रैश, फुड पॉइजनिंग आदि जैसी समस्याएं आम है। ऐसे में गर्मियों में चुस्त रहने के लिए आप फॉलो कर सकतें हैं ये आसान सी टिप्स।

Image

health tips to follow in summer

Summer Health Tips: इन दिनों दोपहर के वक्त गर्मी तो शाम के वक्त बरसात जैसा मौसम होने लग जाता है। इस लगातार बदलते मौसम में सेहत पर ससबसे पहले बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। लू, फ्लू, वायरल, सर्दी, जुकाम, फुड पॉइजिंग, स्किन रैश, हीट स्ट्रोक, चिकन पॉक्स, स्किन इंफेक्शन,टायफाइड, पीलिया जैसी समस्याएं इस मौसम में काफी आम हो जाती है। वहीं अगर मौसम के हिसाब वाली डाइट और रूटीन न फॉलो करें, तो ये बीमारी को खुद न्योता देना हो सकता है। जो समय के साथ और गंभीर भी हो सकती है, इसलिए इस समय लापरवाही न बरतना ही सबसे सटीक ऑप्शन हो सकता है।

आप घर पर ही अपनी जीवनशैली में छोटे छोटे बदलाव लाकर हेल्दी और फिट रह सकते हैं। इन बदलावों में आपकी डाइट, सोने का तरीका, खराब आदतें मुख्य हो सकती हैं। बारिश-गर्मी वाले मौसम में धूप, ठंडक और ऊमस जैसा माहौल हो जाता है, जिसके अनुसार बॉडी अपने आप को तुरंत ढाल नहीं पाती। खासतौर से वो लोग जिनका मेटाबॉलिज्म पहले से ही कमजोर हो या कोई व्यक्ति अभी अभी किसी रोग से उठा हो। इस बदलते मौसम में अगर स्वस्थ्य और मस्त रहना है, तो आप इन आसान सी हेल्थ टिप्स को ध्यान में रख सकते हैं -

Tips to stay healthy in Summers

  • खानपान की आदत - गर्मियों में पेट का मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है, जिसकी वजह से खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है। आप भी गर्मियों में चुस्त और दुरुस्त रहने के लिए अपनी खानपान की आदतों में बदलाव कर सकते हैं, गर्मियों हल्का, कम मात्रा में तथा कम फैट और कार्बोहाइड्रेट वाला खाना चाहिए। जिससे शरीर में गर्मी ज्यादा न हो। जिसके एसिडिटी या कब्ज की समस्या भी हो सकती है। गर्मियों में फल, ताजी सब्जियां, संतरा, तरबूज, टमाटर, नारियल पानी आदि खाना फायदेमंद हो सकता है।
  • आंखों की देखभाल - गर्मियों में तेज धूप के कारण आंखो से जुड़ी गंभीर दिक्कतें होना भी आम हैं। इसलिए तेज धूप या लू वाली हवा में बाहर निकलने से पहले यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा जरूर यूज करें। साथ ही आंखों को ज्यादा से ज्यादा ठंडक देने की कोशिश करें, आप बर्फ से सेक कर सकते हैं साथ ही कोई आई ड्रॉप या आई क्रीम भी आपके लिए काम का हो सकता है।
  • शराब और कैफिन का नशा - अगर आप शराब पीते हैं या अत्यधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं। तो ऐसे में आपकी बॉडी जल्दी डिहाइड्रेट हो सकती है, जो गर्मियों में बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए गर्मी में शराब, नशे वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स और कैफीन का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए।
  • अत्यधिक पानी पिएं - शराब या कॉफी के बजाय आपको गर्मियों में चुस्त दुरुस्त रहने के लिए बहुत सारा पानी, नारियल पानी, छाछ, आम पन्ना, जूस या कोई नेचुरल ड्रिंक्स पीनी चाहिए। इससे बॉडी लंबे समय तक के लिए हाइड्रेटेड रहती है और पोषण युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से बॉडी की रोगप्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहती है।
  • घर में रहें - जितना हो उतना घर पर रहने की कोशिश करें, खास तौर से लू चलने वाले समय पर बाहर निकलना बहुत खतरनाक हो सकता है। इसी के साथ एकदम से सर्दी गर्मी भी न ही करें तो बेहतर रहेगा। क्योंकि ज्यादा धूप में घूमने के बाद जब एकदम से आप ठंड वाली जगह आ जाते हैं, तो बीमार ज्यादा पड़ सकते हैं। शरीर का तापमान संतुलित रखने का प्रयास करें।
  • बाहर का खाने से बचे - बारिश और गर्मी के मौसम में बाहर का खाना बहुत खतरनाक हो सकता है, आप बाहर का तला गला जंक खाकर झट से बीमार हो सकते हैं। इसलिए गर्मियों में तंदुरुस्त रहने के लिए घर का हल्का ही खाएं, ताकि फुड पॉइजनिंग, पेट का इंफेक्शन, कब्ज, एसिडिटी आदि की शिकायत न हो।
  • स्किन प्रॉब्लम्स - सनबर्न, स्किन रैश, घमोरी, टैनिंग आदि जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव करना भी इस मौसम में बहुत आवश्यक है। आपको घर से बाहर पर स्किन पर सनस्क्रीन और कपड़ा लगाकर जाना चाहिए, ताकि आप धूप के सीधे कॉन्टैक्ट में न रहे और त्वचा जलकर काली न पड़ जाए। समर्स में हेल्दी स्किन के लिए आपको अच्छा सा स्किन केयर रूटीन भी जरूर फॉलो करना चाहिए।
  • हेयरकेयर - गर्मी और बारिश दोनों में ही बालों की सेहत पर बहुत बुरा असर होता है, सूरज की किरणों से निकलने वाली यूवी रेज बालों को जलाकर रख देती हैं। इसलिए गर्मियों बालों को भी ढक कर रखना चाहिए। साथ ही बारिश के पानी में बाल गीले होने से भी बचाना फायदेमंद हो सकता है।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article