Summer Hairstyle (गर्मियों में कैसी हेयरस्टाइल बनाएं): गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान और पसीने के कारण बालों को मेंटेन करना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर से तब जब आपको कहीं बाहर धूप में जाना होता है, शादी से लेकर ऑफिस तक में भी अच्छे से बाल संवारकर जाना ही पड़ते हैं। ऐसे में सही हेयरस्टाइल चुनकर न सिर्फ आप खुद को ठंडा रख सकते हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिख सकते हैं। ऐसे में गर्ल्स यहां यहां जानिए गर्मियों के लिए 3 बेस्ट हेयरस्टाइल्स जो आपको रखेंगी कूल और ट्रेंडी। यही नहीं इन हेयरस्टाइल्स को बनाना आसान भी है और इनमें कम समय भी लगेगा।
हाई पोनीटेल – एलिगेंट और प्रैक्टिकल
सबसे सिंपल और क्लासिक लुक चाहिए, तो आपके लिए गर्मियों में हाई पोनीटेल वाला हेयरस्टाइल एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये वाला हेयरस्टाइल न सिर्फ आपके चेहरे को ओपन लुक देगा, बल्कि बालों को गर्दन से दूर रखकर पसीने से भी बचाएगा। इसे और ट्रेंडी बनाने के लिए पोनीटेल के साथ थोड़ा बैंग्स या फ्रंट हेयर लूज छोड़ सकते हैं। ये स्टाइल कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक्स के लिए बेस्ट है। हाई पोनीटेल में ही आप बबल पोनीटेल लुक भी ट्राई कर सकती हैं, इन दिनों काफी पॉपुलर है और आपको गर्मी से भी छुट्टी दिलाएगी।
ब्रैडेड बन – मेसी हीट से बचाव
अगर आप लंबे बाल रखती हैं, तो ब्रैडेड बन आपके लिए बनाना आसान भी है और लुक भी इससे एकदम सिस्टेमैटिक लगता है। इसे बनाने के लिए बालों को ब्रैड करके बन के फॉर्म में ऊपर बांध लें। ये स्टाइल न सिर्फ आपको गर्मी से राहत देगी, बल्कि आपके लुक को एलिगेंट और बोहो-चिक भी बनाएगी। इसे बीच में या साइड में भी ट्राई किया जा सकता है।
स्पेस बन या हाल्फ अपडू – शॉर्ट और स्मार्ट
अगर आपको क्यूट लुक चाहिए तो इन दिनों हाल्फ अपडू या फिर स्पेस बन वाला हेयरस्टाइल भी काफी ट्रेंडी है। इसमें आपको खुले बालों में से ही एक हिस्सा बीच का लेकर उसकी पोनी बनानी होती है।
गर्मियों के लिए ब्रेडेड हेयरस्टाइल्स या बन वाली हेयरस्टाइल्स सबसे बेस्ट होती है, आप इस सीजन में डच या फ्रेंच ब्रेड्स जरूर ही ट्राई करें।
