लाइफस्टाइल

गर्मी-बारिश वाले मौसम में कैसे रखें बालों का ख्याल, देखें हेयर केयर रूटीन

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 31, 2023, 12:58 PM IST

Summer Haircare Routine: लगातार बदलते मौसम में बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी के साथ साथ बहुत मुश्किल भी हो जाता है। हालांकि समय रहते सही देखभाल न करने पर बालों की स्थिति बहुत खराब हो सकती है, इसलिए गर्मी-बारिश वाले मौसम में बालों को काले घने बनाने के लिए ये हेयरकेयर रूटीन आपके काम का हो सकता है।

Image

Easy and effective haircare routine for shiny strong hair in summer

Summer-Monsoon Haircare Routine: बालों से जुड़ी समस्याएं इन दिनों पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही बहुत आम हैं। दूषित वातावरण, खराब खानपान और बिगड़ी हुई जीवनशैली अनहेल्दी हेयर्स का मुख्य कारण माने जा सकते हैं। हालांकि इनके अलावा बालों की सही और जरूरत अनुसार देखभाल न करना भी, हेयरफॉल, पतले और दो मूंहे बालों का कारण हो सकता है। वहीं बालों की समय रहते नियमित केयर न करने पर समस्या गंजेपन तक पहुंच सकती है। यही समस्या और बड़ी तब बनती है, जब मौसम में लगातार बदलाव होते रहते हैं, क्योंकि जिस तरह से गर्मी-सर्दी और बारिश त्वचा को डैमेज करती है उसी प्रकार ये बालों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।

खासतौर से गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण बाल जल जाते हैं, तथा उनकी शाइन और रंग ढलने लगता है। अचानक गर्मी और बरसात वाले इस मौसम में बाल ज्यादा डैमेज हो सकते हैं, क्योंकि धूप और पानी दोनों की ही वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और सही हेयरकेयर न करने पर इनके झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। आप घर पर ही नेचुरल चीज़ो का और सही केयर करके बालों की सेहत और रंगत में अच्छा सुधार ला सकते हैं। हेल्दी हेयर्स के लिए जरूर फॉलो करें ये खास हेयरकेयर रूटीन और आसान सी हेयर टिप्स -

गर्मी-बारिश में फॉलो करें ये खास हेयरकेयर रूटीन

  • धूप और बरसात से बालों को बचाए
इन मौसमों में धूप और बरसात का पानी ही बालों की खराबी का मुख्य कारण होता है। इसलिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से कवर करके रखना बहुत जरूरी है, आप हानिकारक यूवी किरणों से बचाव के लिए समर्स में कोई स्प्रे, जेल या क्रीम भी लगा सकते हैं। वहीं आपको इस तरह का कोई प्रोडक्ट यूज नहीं करना तो आप कपड़े या टोपी की मदद से भी बालों को बाहर निकलने पर ढक सकते हैं।
  • ट्रिमिंग करें
अच्छे बालों के लिए समय समय पर कटिंग ट्रिमिंग करवानी भी जरूरी है। क्योंकि जब आपके बाल पहले से ही पतले दो मूंहे हो रहे हो और उसपर धूप या बारिश के पानी पड़ना और खतरनाक हो सकता है। जिससे आपके बाल और ज्यादा गंदे हो सकते हैं। इसलिए हेल्दी, शाईनी और घने बालों के लिए उन्हें ट्रिम करवाते रहना आवश्यक है।
  • ड्रायर, स्ट्रेटनर का उपयोग न करें
गर्मी या बारिश में ही नहीं किसी भी मौसम में अत्यधिक हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, कर्लर या कोई भी हॉट टूल का उपयोग आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हेल्दी हेयर्स के लिए अपने रूटीन से इन प्रोडक्ट्स का यूज बिल्कुल हटा देंगे तो बेहतर रहेगा।
  • तेल लगाएं
गर्मी में बाल बहुत रूखे बेजान और फ्रिज़ वाले हो जाते हैं, इसलिए इनको भरपूर मात्रा में पोषण प्रदान करने के लिए तेल लगाना और अच्छे से चंपी करना जरूरी है। खास तौर से तब जब आप शैम्पू करने वाले हों। लगभग 10-15 मिनट के लिए तेल लगाना बहुत असरदार हो सकता है।
  • बाल ज्यादा देर गीले न रखें
बारिश का पानी बालों के लिए काफी हार्ड और नुकसानदायक हो सकता है। इसिलए बारिश में भीगने के तुरंत बाद अपने बालों को नेचुरली सुखाने की कोशिश करें और बहुत जरूरत पड़ने पर आप हल्की स्पीड पर ड्रायर का प्रयोग कर सकते हैं।
  • जैल मास्क
हेल्दी हेयर्स के लिए बालों में नेचुरल चीज़ो से बना हेयर मास्क, जैल लगाना मददगार हो सकता है। आप बालों के लिए एलो वेरा का, दही और अंडे का, आंवला-रीठा और शिकाकाई का, केले और एवोकैडो का, शक्कर और नारियल तेल आदि का हेयर मास्क, जैल का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
  • माइल्ड शैम्पू
पहले से डैमेज्ड बालों पर अगर आप कोई हार्ड शैम्पू या कंडिश्नर लगा लेंगे, तो बालों की हालत बहुत ज्यादा बुरी हो सकती है। इसलिए गर्मी और बारिश के मौसम में माइल्ड शैम्पू आपके हेयरकेयर के लिए बेस्ट हो सकता है। इसी के साथ नियमित रूप से बाल धोना भी जरूरी होता है। ताकि धूल, मिट्टी और अन्य तरह की गंदगी बालों से जल्दी निकल जाए।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article