लाइफस्टाइल

Soya Chaap Recipe: स्वाद संग सेहत का रखें खास ख्याल, देखें लजीज सोया चाप बनाने की आसान रेसिपी

Soya Chaap recipe in hindi (सोया चाप की रेसिपी): लंच में कुछ टेस्टी और हेल्दी प्रोटीन भरी डिश बनाने का मन है, तो फिर लजीज सोया चाप बनाकर खूब एन्जॉय किया जा सकता है। देखें स्वतंत्रता दिवस के लिए स्पेशल सोया चाप की रेसिपी, जो बनाने में भी आसान है और खाने में एक नंबर।

Image

Soya chaap recipe in hindi for independence day tri color malai chaap healthy weight loss protien recipe

Soya Chaap recipe for independence day in hindi (सोया चाप कैसे बनाएं): प्रोटीन युक्त लंच करने का मन है, तो लजीज सोया चाप बनाने का प्लान झटपट बना लीजिए। जो स्वाद में तो जबरदस्त है ही और सेहत के लिए भी एकदम बढ़िया है। देखें स्वतंत्रता दिवस लंच पर बनाने के लिए टेस्टी मलाई सोया चाप की आसान सी रेसिपी, जो हर किसी को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी। बता दें कि इस खास रेसिपी को फॉलो कर सोया चाप बनाने में आपको करीब एक घंटा लगेगा और बताई गई सामग्री से 2 लोगों के लिए खाना बन जाएगा। झटपट नोट कर जरुर बनाएं सोया चाप

Soya Chaap Recipe in hindi

सामग्री

दो चम्मच तेल

एक तेजपत्ता

एक चम्मच जीरा

दो चम्मच प्याज का पेस्ट

आधा चम्मच नमक

एक चम्मच हल्दी पाउडर

एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

एक कप पानी

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

दो चम्मच हरा धनिया

एक चुटकी कसूरी मेथी

आधा कप क्रीम

आधा चम्मच गरम मसाला

चार सोया चाप स्टिक

विधि

  • लजीज सोया चाप बनाने के लिए सबसे पहले आपको पहले से बनी सोया स्टिक्स को अच्छे से थोड़ा फ्राई कर लेना होगा।
  • इसके लिए आपको एक पैन लेना है और उसमें तेल डालकर बढ़िया से हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक अपनी चाप स्टिक्स को फ्राई कर लेना है।
  • फिर उसके बाद आपको चाप स्टिक्स अलग कर, पैन में दोबारा तेल डालना होगा।
  • तेल हल्का गर्म हो जाए तब पैन में जीरा, तेजपत्ता और प्याज डालकर उन्हें अच्छे से भून लें।
  • एक बार जब आपका मसाला पकने लगे तब आप, पैन में हल्दी, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • एक बार जब आपके प्याज और बाकि सारे मसाले अच्छी तरह से पक जाएं, तब आपको पैन में टमाटर की प्यूरी डालकर उसे धीमी आंच पर पकाना होगा। ताकि शानदार ग्रेवी बनकर तैयार हो जाए।
  • अब आपको पैन में हरा धनिया और कसूरी मेथी भी एड करनी होगी।
  • फिर ग्रेवी में क्रीमी स्वाद लाने के लिए आपको पैन में क्रीम डालकर बहुत ही अच्छे से मिला लेना होगा।
  • मसाला थोड़ा पकने दें, और फिर उसके बाद ग्रेवी में अपनी पहले से फ्राई की हुई चाप स्टिक्स एड कर दें।
और बस आपकी लजीज सोया चाप बनकर तैयार है, चाप को आप धनिया और क्रीम के साथ गार्निश करके शानदार सी रूमाली रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। बेशक ही लंच का मजा एकदम दुगना हो जाएगा, और खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article