लाइफस्टाइल

Social Media Day: 30 जून को ही क्यों मनाया जाता है सोशल मीडिया डे, जानें इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 30, 2025, 05:31 AM IST

Social Media Day History and Significance: हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। सोशल मीडिया लोगों के जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। ये लोगों को एक-दूसरे से कनेक्ट करने का मौका देता है। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है सोशल मीडिया डे का इतिहास और महत्व।

Image

Social Media Day History and Significance

Social Media Day History and Significance: आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया कॉम्युनिकेशन,कनेक्टिविटी और सूचना पहुंचाने का सबसे आसान जरिया है। आज के समय में हर चीज की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिनटों में मिल जाती है। सोशल मीडिया लोगों को समाज से जोड़ने का भी काम कर रहा है। ऐसे में इसलिए हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत मैशेबल (Mashable) नामक वैश्विक मीडिया और प्रौद्योगिकी कंपनी ने 2010 में की थी। उन्होंने इस तारीख को सोशल मीडिया के वैश्विक संचार पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव और उससे समाज पर पड़ने वाले बदलाव को स्वीकार करने और उसका जश्न मनाने के लिए चुना। ऐसे में चलिए जानते हैं सोशल मीडिया डे का इतिहास और इसका महत्व।

सोशल मीडिया डे का इतिहास

विश्व सोशल मीडिया दिवस की शुरुआत 2010 में वैश्विक मीडिया और प्रौद्योगिकी कंपनी मैशेबल (Mashable) द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में संचार पर सोशल मीडिया के गहरे प्रभाव को पहचानना और उसका जश्न मनाना था। हालांकि पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सिक्सडिग्री (SixDegrees), 1997 में एंड्रयू वेनरिच द्वारा लॉन्च किया गया था, जो उपयोगकर्ताओं को प्रोफाइल बनाने और दोस्तों के साथ कनेक्ट होने का मौका देता था। इसे 2001 में बंद कर दिया गया था। इसके बाद फ्रेंडस्टर, माइस्पेस और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय हुए।

सोशल मीडिया डे का महत्व

आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। सोश मीडिया डे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के महत्व और उनसे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। सोशल मीडिया ने व्यक्तिगत संचार, व्यापार और समाचार व जानकारी के प्रसार में क्रांति लाने का काम किया है। सोशल मीडिया के जरिए आज के समय में हर जानकारी आपको आसानी से मिल जाती है। यह हमें दुनिया भर के लोगों से जुड़ने, विचारों को साझा करने और रचनात्मकता को नई उड़ान देने का मंच देता है। यह उन लोगों की आवाज भी बन सकता है जो समाज की मुख्यधारा से अलग हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article