लाइफस्टाइल

पिंपल फ्री त्वचा के लिए मानसून में अपनाएं ये टिप्स, नहीं निकलेंगे एक भी दाने

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 26, 2025, 07:18 AM IST

मानसून के आते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इनमें सबसे कॉमन है पिंपल का होना। इस मौसम में पिंपल की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को पिंपल फ्री रख सकते हैं।

Image

Untitled design (12)

मॉनसून में नमी और उमस बढ़ने से स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है, जिससे पिंपल्स (pimples) और मुंहासे (acne) होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मानसून के दौरान स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर स्किन की सही देखभाल न की जाए तो स्किन प्रॉब्लम्स आपकी खूबसूरती में सेंध लगा सकती है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मानसून में स्किन की सही देखभाल कर सकते हैं और त्वचा को पिंपल से बचा सकते हैं।

मानसून में इस तरह करें स्किन की देखभाल

नियमित रूप से चेहरा धोएं

दिन में कम से कम दो बार ऑयल फ्री फेस वॉश से चेहरा धोएं। सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) या नीम (Neem) युक्त फेस वॉशऑयली स्किन और मुंहासों के लिए अच्छे माने जाते हैं।

हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

भले ही आपकी स्किन ऑयली हो, उसे हाइड्रेटेड रखना ज़रूरी है। इसके लिए एक हल्का, जेल बेस्ड या नॉन-कॉमेडोजेनिक (non-comedogenic) मॉइस्चराइजर चुनें जो रोमछिद्रों को बंद न करे।

एक्सफोलिएट करें

हफ्ते में 2-3 बार एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें ताकि डेड स्किन सेल्स और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिले और रोमछिद्र बंद न हों।

टोनर का इस्तेमाल करें

क्लींजिंग के बाद एक अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के pH लेवल को बैलेंस रखने और एक्सट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। आप गुलाब जल (Rose water) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेवी मेकअप से बचें

मानसून में हेवी मेकअप का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। हल्के, मिनरल-बेस्ड मेकअप या नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article