लाइफस्टाइल

Moong Dal Chilla Recipe: नाश्ते में बनाया टेस्टी सा हल्का-फुल्का चीला, देखें लजीज मूंग दाल चीला रेसिपी

Moong Dal Chilla Recipe (मूंग दाल चीला रेसिपी): नाश्ते में कुछ हेल्दी और लाइट सा खाना है, तो मूंग की दाल का चीला बनाना एकदम ही बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां देखें मूंग की दाल का चीला कैसे बनाएं, सिंपल ब्रेकफास्ट रेसिपी इन हिंदी।

Image

Moong Dal Chilla Recipe (Photo Credit - Istock)

Moong Dal Chilla Recipe (मूंग दाल चीला रेसिपी): सुबह का नाश्ता एकदम स्वादिष्ट और हेल्दी हो, तो पूरा दिन बेशक ही अच्छा जाता है। ऐसे में अगर आप कोई ऐसी रेसिपी तलाश रहे हैं, जो बनाने में आसान भी हो और हेल्दी भी तो चीला की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यहां देखें टेस्टी और हल्फे-फुल्के मूंग दाल चीला की रेसिपी इन हिंदी -

मूंग दाल चीला रेसिपी इन हिंदी -

सामग्री

- 1 कप मूंग दाल (भीगी हुई)

- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

- 1/2 छोटा चम्मच जीरा

- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

- स्वादानुसार नमक

- तवा गर्म करने के लिए तेल या घी

मूंग दाल चीला की विधि

स्वादिष्ट सा नाश्ते में मूंग दाल का चीला बनाने के लिए आपको सबसे पहले रात भर या करीब 3-4 घंटे पहले मूंग की दाल को भिगोकर रख देना है। फिर एक बार जब दाल अच्छे से भीग जाए तो उसे पीस लें ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए। फिर उसमें आपको अदरक, लहसुन का पेस्ट, प्याज, हरी मिर्च तो जीरा, धनिया व नमक आदि मिलाना है। फिर इस पेस्ट से एक नॉन स्टिक तवे में थोड़ा घी या तेल लगाकर बढ़िया सा क्रिस्पी चीला बना लें। हल्का गोल्डन होने तक चीला को पकाएं और बस आपका स्वादिष्ट मूंग दाल का चीला तैयार है।

इस टेस्टी चीले को आप हरी या लाल चटनी तो केचअप या फिर अचार के साथ भी गरमा गर्म खाकर एन्जॉय कर सकते हैं। सुबह की चाय के साथ तो इस चीले का स्वाद एकदम ही दुगना हो जाएगा। जरूर ही इस रेसिपी को कल ही नाश्ते में ट्राई करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article