लाइफस्टाइल

Dhanteras Rangoli Design 2023: धनतेरस पर फूलों से इस तरह बनाएं खूबसूरत रंगोली, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras Rangoli Design 2023: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में बहुत कम ही दिन बचा हुआ है। दिवाली से दो दिन पहले घनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग घरों और दुकानों में रंगोली भी बनाते हैं।

Image

Dhanteras Rangoli Design 2023

Dhanteras Rangoli Design 2023: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में बहुत कम ही दिन बचा हुआ है। दिवाली से दो दिन पहले घनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग घरों और दुकानों में रंगोली भी बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर और दुकान की सजावट करने से मां लक्षमी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही सुख-समृधि भी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के मौके पर रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इन डिजाइन्स को ट्राय कर सकती हैं।

Dhanteras Rangoli Design 2023

फूल रंगोली डिजाइन

धनतेरस के मौके पर आप घर के आंगना और दुकान में सिंपल रंगोली बना सकते हैं। फूल से बनी रंगोली बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप गुलाब, कमल और चांदनी के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए पत्ते को घेरते हुए फूलों को गोल गोल सजाएं।

Flower Rangoli Designs

Flower Rangoli Designs

आम की पत्तियों वाली रंगोली

ये रंगोली बनाना भी बेहद आसान है। इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले फूलों की पंखुड़ियों को तोड़कर अलग-अलग रख लें। फिर को डिजाइन से सजा लें। गुलाब की पंखुड़ी से आउटलाइन बनाने के बाद बीच-बीच में गेंदे का फूल लगाएं। आखिर में आम के पत्तों के डिजाइन को डेकोरेट करें।

Rangoli Designs

Rangoli Designs

गोल रंगोली डिजाइन

Round Rangoli Designs

Round Rangoli Designs

धनतेरस के मौके पर आप गोल रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले डिजाइन का आउटलाइन बना लें। इसके बाद इसे गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाएं। फिर गेंदे के फूल, कमल और गुलाब के फूलों से डिजाइन को पूरा करने के लिए गोल राउंड बनाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article