ऑटो न्यूज़

नई Mahindra Thar OG खरीदने का बना रहे प्लान! पहले जानें आपके शहर में कितनी पड़ेगी ऑन-रोड कीमत

Mahindra ने अपने ग्राहकों के लिए सेकेंड जेनरेशन थार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में नई थार की ऑन-रोड कीमत में अंतर देखने को मिलेगा-

Image

Mahindra Thar OG की ऑन रोड कीमत (Photo: Mahindra)

Mahindra ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय Thar का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। सेकेंड जेनरेशन थार के फेसलिफ्ट मॉडल को अब Thar OG नाम दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे AXT, LXT और ZXT तीन ट्रिम में पेश किया है। नई Thar OG में नया-जेनरेशन प्लेटफॉर्म, अपडेटेड सस्पेंशन और स्टीयरिंग सेटअप, ज्यादा पावरफुल इंजन, नया एक्सटीरियर डिजाइन और पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत

हालांकि, अगर आप भी Thar OG खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो केवल एक्स-शोरूम कीमत देखना काफी नहीं है। कार की ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस, FASTag और दूसरे चार्ज भी जुड़ते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में एक ही वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।

अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कीमत

Mahindra Thar OG की ऑन-रोड कीमत की बात करें तो यह हर शहर के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। मुंबई में Mahindra Thar OG की ऑन-रोड कीमत करीब 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है। दिल्ली में शुरुआती कीमत 12.24 लाख रुपये और कोलकाता में 11.98 लाख रुपये है। वहीं चंडीगढ़ में इसकी शुरुआती ऑन-रोड कीमत सबसे कम करीब 11.56 लाख रुपये है। बेंगलुरु में यही शुरुआती मॉडल करीब 12.70 लाख रुपये की ऑन-रोड कीमत पर आता है।

अगर आप 1.5 लीटर डीजल इंजन वाला ZXT वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 16.79 लाख, दिल्ली में 16.58 लाख, कोलकाता में 16.23 लाख, बेंगलुरु में 17.21 लाख और चंडीगढ़ में 15.67 लाख रुपये है।

वहीं 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत इससे काफी ज्यादा है। उदाहरण के लिए ZXT 2.2 लीटर डीजल 4WD AT की ऑन-रोड कीमत मुंबई में 22.79 लाख, दिल्ली में 22.51 लाख, कोलकाता में 22.03 लाख, बेंगलुरु में 23.36 लाख और चंडीगढ़ में 21.27 लाख रुपये है।

ZXT 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल 4WD AT की बात करें तो इसकी कीमत मुंबई में 20.95 लाख, दिल्ली में 20.60 लाख, कोलकाता में 20.60 लाख, बेंगलुरु में 21.84 लाख और चंडीगढ़ में 19.89 लाख रुपये है।

दिए गए प्रमुख शहरों में Thar OG की ऑन-रोड कीमत चंडीगढ़ में सबसे कम है, जबकि बेंगलुरु में कीमत सबसे ज्यादा है। उदाहरण के लिए ZXT 1.5 लीटर डीजल MT की कीमत बेंगलुरु में चंडीगढ़ के मुकाबले 1.54 लाख रुपये ज्यादा है। वहीं टॉप-स्पेक 2.2 लीटर डीजल 4WD AT में यह अंतर 2.09 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

वेरिएंटमुंबईदिल्लीकोलकाताबेंगलुरुचंडीगढ़
AXT 1.5D RWD MT₹12.39 लाख₹12.24 लाख₹11.98 लाख₹12.70 लाख₹11.56 लाख
LXT 1.5D RWD MT₹15.59 लाख₹15.40 लाख₹15.07 लाख₹15.98 लाख₹14.55 लाख
LXT 2.2D RWD AT₹19.79 लाख₹19.55 लाख₹19.13 लाख₹20.29 लाख₹18.47 लाख
LXT 2.2D 4WD MT₹19.72 लाख₹19.48 लाख₹19.06 लाख₹20.21 लाख₹18.41 लाख
LXT 2.2D 4WD AT₹21.61 लाख₹21.34 लाख₹20.89 लाख₹22.15 लाख₹20.17 लाख
LXT 2.0TP RWD AT₹17.43 लाख₹17.14 लाख₹17.14 लाख₹18.17 लाख₹16.55 लाख
LXT 2.0TP 4WD MT₹18.41 लाख₹18.10 लाख₹18.10 लाख₹19.19 लाख₹17.48 लाख
LXT 2.0TP 4WD AT₹20.34 लाख₹19.99 लाख₹19.99 लाख₹21.20 लाख₹19.30 लाख
ZXT 1.5D RWD MT₹16.79 लाख₹16.58 लाख₹16.23 लाख₹17.21 लाख₹15.67 लाख
ZXT 2.2D RWD AT₹20.99 लाख₹20.73 लाख₹20.29 लाख₹21.52 लाख₹19.59 लाख
ZXT 2.2D 4WD MT₹20.99 लाख₹20.73 लाख₹20.29 लाख₹21.52 लाख₹19.59 लाख
ZXT 2.2D 4WD AT₹22.79 लाख₹22.51 लाख₹22.03 लाख₹23.36 लाख₹21.27 लाख
ZXT 2.0TP RWD AT₹18.99 लाख₹18.67 लाख₹18.67 लाख₹19.80 लाख₹18.03 लाख
ZXT 2.0TP 4WD MT₹19.59 लाख₹19.26 लाख₹19.26 लाख₹20.42 लाख₹18.60 लाख
ZXT 2.0TP 4WD AT₹20.95 लाख₹20.60 लाख₹20.60 लाख₹21.84 लाख₹19.89 लाख

हालांकि, ये ऑन-रोड कीमतें अनुमानित हैं और शहर के हिसाब से RTO, इंश्योरेंस, FASTag और दूसरे शुल्क बदल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से अपने पसंदीदा वेरिएंट की अंतिम ऑन-रोड कीमत जरूर जांच लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article