Silver Bicchiya Designs: हिंदू धर्म में महिलाएं शादी के बाद मंगलसूत्र, सिंदूर, बिंदी, चूड़ी और बिछिया को सुहाग की निशानी कहती हैं। बिछिया हमेशा चांदी की होती है और पैरों में पहनी जाती है। इसे पहनकर महिलाओं का रूप निखर जाता है। शादी के दिन ही लड़कियों को बिछिया पहनाया जाता है, इसलिए लोग ब्राइडल बिछिया खरीदते हैं। वहीं, शादी के बाद पहनने के लिए लड़कियां मॉर्डन और नए डिजाइन के बिछिया लेती हैं। अगर आपको भी नए स्टाइल और क्लासी बिछिया कैरी करनी है तो आपको यहां से स्पेशल डिजाइन्स देख लेना चाहिए।

moti wali bichhiya
मोती वाली बिछिया का तो इन दिनों फैशन चला है। इस तरह की बिछिया चांदी की ही होती है, लेकिन इनमें सफेद मोती लगे होते हैं। ये मोती ही इन्हें यूनिक और स्टाइलिश दिखाते हैं।

chain bichiya design
चेन वाली बिछिया भी काफी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। वैसे तो ये ब्राइडल बिछिया है लेकिन महिलाएं इसे तीज-त्योहार पर पहनना पसंद करती हैं। इस बिछिया के सारे डिजाइन आपस में एक चेन से जुड़े होते हैं और बिछिया 3 या 4 उंगली के लिए होता है।

nag wali bichhiya
नग या स्टोन वाली बिछिया भी मार्केट में मिलने लगी है। इस बिछिया के डिजाइन में आपको ग्रीन और लाल रंग के नग दिखेंगे, जो बड़े प्यारे लगते हैं। हालांकि, ये नग चांदी की रिंग के साथ ऐसे जुड़े होते हैं कि जल्दी टूटते नहीं हैं।

traditional bicchiya design
बिछिया का ये ट्रेडिशनल डिजाइन है, जिसमें अलग-अलग आकार होते हैं या फिर मोर या फूल बने होते हैं। आपने अपनी मां या दादी के पैरों में इस तरह के डिजाइन को जरूर देखा होगा।

ghunghroo bichiya design photo
घूंघरू वाले बिछिया की बात ही अलग है। ये सबसे ज्यादा प्यारे दिखते हैं और चलने पर आवाज भी करते हैं। घूंघरू वाले बिछिया भी ट्रेंड में हैं और पैरों की शोभा बढ़ाते हैं।
