लाइफस्टाइल

घर के किसी कोने में तो नहीं छिपा है सांप? इन 5 तरीकों से पहचानें आप, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

Signs of Snakes in the House: अपने गार्डन की घास छोटी रखें, कबाड़ और लकड़ियों के ढेर को हटा दें क्योंकि ये सांपों के छिपने के पसंदीदा स्थान हैं।

Image

घर पर ऐसे संकेत करते हैं सांपों का इशारा (AI Image)

Signs of Snakes in the House: घर के आसपास सांप दिखाई देने या उसकी मौजूदगी का शक होना किसी को भी डरा सकता है। गर्मियों के मौसम में सांप अकसर सुरक्षित और ठंडी जगहों की तलाश में घरो, गार्डन या स्टोर रूम तक पहुंच जाते हैं। हालांकि, घबराने के बजाय अगर सही सावधानी बरती जाए, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है। इस कड़ी में सबसे जरूरी उन संकेतों को समझना है जो बताते हैं कि घर में या घर के आसपास सांप की मौजूदगी है।

सांप की मौजूदगी को कैसे पहचानें?

सांप आमतौर पर शांत स्वभाव का जीव होता है और इंसानों से दूरी बनाकर रहना पसंद करता है। लेकिन वह अपने पीछे कुछ ऐसे संकेत छोड़ जाता है, जिनसे उसकी मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगर घर के किसी कोने, गार्डन या स्टोर रूम में आपको सांप की उतरी हुई केंचुली दिखाई दे, तो यह सबसे बड़ा संकेत हो सकता है कि आसपास सांप है। इसके अलावा धूल या मिट्टी पर बने S आकार के निशान भी सांप के रेंगने की ओर इशारा करते हैं।

कई बार दीवारों के पीछे, छत या लकड़ी के ढेर के पास हल्की सरसराहट की आवाजें भी सुनाई दे सकती हैं। सांप का मल अक्सर छोटे पक्षियों या छिपकलियों जैसा होता है। उसके मल में छोटे जानवरों के बाल या हड्डियों के अंश दिखाई दे सकते हैं। वहीं यदि घर में अचानक चूहों की संख्या कम हो जाए, तो यह भी संकेत हो सकता है कि कोई शिकारी जीव आसपास मौजूद है।

घर के आसपास सांप होने के संकेत और बचाव के तरीके

घर के आसपास सांप होने के संकेत और बचाव के तरीके

सांप दिखे तो क्या करें?

यदि आपको सांप दिखाई दे जाए, तो सबसे जरूरी है शांत रहना। डर या घबराहट में लोग कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे खतरा बढ़ सकता है। सांप से कम से कम 8-10 फीट की दूरी बनाए रखें। उसे मारने, छेड़ने या पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। अधिकतर सांप तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है।

अगर सांप घर के अंदर है, तो दरवाजे और खिड़कियां खोल दें ताकि उसे बाहर निकलने का रास्ता मिल सके। उसे किसी कोने में घेरने की कोशिश न करें। अंधेरी जगहों जैसे बेसमेंट, स्टोर या गैरेज में जाते समय हमेशा टॉर्च का इस्तेमाल करें और बिना देखे किसी सामान के पीछे हाथ न डालें।

सांप से घर को कैसे बचाएं

साफ-सफाई सांपों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। घर और गार्डन की घास को छोटा रखें और लकड़ी, ईंट या कबाड़ के ढेर को जमा न होने दें। घर की दीवारों, पाइप और नालियों की दरारों को अच्छी तरह बंद रखें ताकि सांप अंदर ना आ सके।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article