लाइफस्टाइल

Happy Navratri Day 2 wishes Images: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां दुर्गा के भक्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 15 अक्टूबर यानी कल से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। शारदीय नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इस त्योहार की देशभर में धूम देखने को मिल रही है। पूरा बाजार माता रानी की सजावट की चीजों से सज गया है।

Image

navratri 2023

Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 15 अक्टूबर यानी कल से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। शारदीय नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इस त्योहार की देशभर में धूम देखने को मिल रही है। पूरा बाजार माता रानी की सजावट की चीजों से सज गया है। देश के अलग अलग हिस्सों में इस त्योहार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। कोलकाता और गुजरात में इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि में हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन जहां मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है तो वहीं दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini Mata) स्वरूप की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी विश्व में ऊर्जा का प्रवाह करती है और सच्ची श्रद्धा से उनकी पूजा अर्चना करने से सुख शांति की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के त्योहार में लोगों की बधाईयों का सिलसिला जारी रहता है। पहले दिन से लेकर 9वें दिन तक लोग एक दूसरे को बधाईयां देते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के दूसरे दिन अपनों बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें नवरात्रि के विशेज, कोट्स, मैसेज, स्टेटस।

शेर पर सवार होकर,

खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां,

हम सबकी जगदंबे मां।।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

navratri

navratri

रूठी है तो मना लेंगे

पास अपने बुला लेंगे,

मइया है वो दिल की भोली

बातों में उसे रिझा लेंगे,

नवरात्रि के दूसरे दिन हार्दिक शुभकामनाएं

गौर वर्ण और वृषभ सवारी,

अक्षय पुण्यों की हे अधिकारी,

शस्त्र त्रिशूल मां श्वेताम्बरी,

ऐश्वर्य प्रदायिनी जय मां महागौरी।

Navratri

Navratri

सारा जहान है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं मां के चरणों की धूल

आओ मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल

हैप्‍पी नवरात्रि 2023

navratri

navratri

तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं,

बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।।

आपको सपरिवार नवरात्रि की शुभकामनाएं!

माता रानी ये वरदान देना,

बस थोड़ा सा प्यार देना,

आपकी चरणों में बीते जीवन सारा

ऐसा आशीर्वाद देना।

आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

navratri

navratri

मां करती सबका उद्धार है

मां करती सबकी बेड़ा पार है,

मां सबके कष्टों को हरती है,

मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

navratri

navratri

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article