Sharad Purnima Rangoli Designs (शरद पूर्णिमा रंगोली डिजाइन): शरद पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन गोपियों के साथ रासलीला रचाई थी, इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहते हैं। आज शरद पूर्णिमा है और आज के दिन ही रातभर चांदनी रात में खीर की कटोरी रखी जाती है। शरद पूर्णिमा पर सुबह-सुबह घर के आंगन में रंगोली भी बनती है। अगर आपको भी इस खास मौके पर रंगोली बनानी है तो आप यहां से डिजाइन देख सकते हैं। ये रंगोली आप शाम की पूजा के समय भी बना सकते हैं। यहां आप शरद पूर्णिमा के रंगोली डिजाइन, शरद पूर्णिमा स्पेशल रंगोली, शरद पूर्णिमा की सुंदर रंगोली आदि देख सकते हैं।
Rangoli Designs For Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा रंगोली फोटो (pic credit: canva)
शरद पूर्णिमा की रात खीर रखने का विधान है, इसलिए आपको खीर की कटोरी वाली रंगोली जरूर बनानी चाहिए। यहां से आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकते हैं और आसानी से बना सकते हैं।

शरद पूर्णिमा की रंगोली (pic credit: canva)
अगर आपको राउंड यानी गोल रंगोली के डिजाइन पसंद आते हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात को दर्शाती इस रंगोली मे ंफूल जैसे डिजाइन भी हैं और इसके आसपास दीया रखकर आप इसे और भी सुंदर दिखा सकते हैं।

शुभ शरद पूर्णिमा रंगोली फोटो (pic credit: pinterest)
शरद पूर्णिमा की रंगोली
शुभ शरद पूर्णिमा वाली रंगोली इन दिनों ट्रेंड में है। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग की जरूरत भी नहीं है। इसे आप मुश्किल से 4 रंगो से भी तैयार कर सकते हैं और ये जल्दी बन भी जाती है। ये आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी।

कलश रंगोली डिजाइन (pic credit: pinterest)
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा भी होती है ऐसे में आप कलश वाली रंगोली भी बना सकते हैं। ये रंगोली डिजाइन मंदिर के सामने, छत पर या घर के आंगन में अच्छी लगने वाली है।

शरद पूर्णिमा रंगोली इमेज (pic credit: pinterest)
शरद पूर्णिमा पर छत पर या घर के आंगन में ऐसी खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है। इसे बनाना भी काफी आसान है, सिर्फ चांद बनाने के लिए आपको हल्के हाथ से डिजाइन बनाना पड़ेगा। इसके अंदर या आसपास आप हैप्पी शरद पूर्णिमा भी लिख सकते हैं।
