लाइफस्टाइल

Shah Rukh Khan Motivational Quotes: कभी ना हार मानने की प्रेरणा देते हैं शाहरुख खान के ये प्रेरक विचार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:33 AM IST

Shah Rukh Khan Motivational Quotes: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का आज बर्थडे है और वो 57 साल के लिए हो गए हैं। शाहरुख खान का जीवन संघर्षशील युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। समय समय पर शाहरुख खान ने जिंदगी को सबक देने वाले कई विचार रखे हैं।

Image

Shah Rukh Khan Motivational Quotes: कभी ना हार मानने की प्रेरणा देते हैं शाहरुख खान के ये प्रेरक विचार

Shah Rukh Khan Motivational Quotes: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का आज बर्थडे है और वो 57 साल के लिए हो गए हैं। शाहरुख का बर्थडे उनके फैंस और दोस्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। उनके बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट कर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वहीं सेलेब्स शाहरुख को बर्थडे विश कर रहे हैं। शाहरुख खान उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने फर्श से लेकर अर्श तक का सफर तय किया है। शाहरुख खान का जीवन संघर्षशील युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। उनके जीवन से हमें कभी ना हार मानने की प्रेरणा मिलती है। समय समय पर शाहरुख खान ने जिंदगी को सबक देने वाले कई विचार रखे हैं। आइये जानते हैं उनके कुछ प्रेरक विचार-

Shah Rukh Khan Motivational quotes-

  1. सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का हिस्सा है दोनों ही हमेशा के लिए नहीं रहने वाले।
  2. कुछ काम ऐसे होते हैं जिनमें फायदा या नुकसान नहीं देखा जाता… बस उन्हें करना जरूरी होता है।
  3. तुम्हारे पास जो है, तुम्हारे हिसाब से कम है… लेकिन किसी दूसरे की नजर से देखो, तो तुम्हारे पास बहुत कुछ है।
  4. एक कल हमारे पीछे है, एक कल हमारे बाद…. आज, आज की बात करो, आज हमारे साथ है।
  5. जो नहीं हो सकता, वही तो करना है।
  6. नफरत बहुत सोच समझकर करनी चाहिए…. क्योंकि एक दिन हम भी वही बन जाते हैं, जिसे हम नफरत करते हैं।
  7. माफी मांगने से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता…. और जो माफ कर देता है उसका दिल बहुत बड़ा होता है।
  8. सफलता एक अच्छी सी शिक्षक है, असफलता आपको विनम्र बनाती हैं।
  9. ये जिंदगी नफरत करने के लिए बहुत छोटी है।
  10. मेरे लिए कड़ी मेहनत ही मात्र एक दुनिया का रिलिजन है।
  11. ब्यूटी प्रोडक्ट से सिर्फ चेहरा निखरता है परंतु खूबसूरती नहीं बढती।
  12. हार तब होती है, जब हार मान ली जाती है।
  13. इंसान इस दुनिया को तभी छोड़ता है, जब वो एकदम से खुश हो… कि… अभी सब ठीक है अब मैं जा सकता हूं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article