Foods for Hair: लंबे, मजबूत और चमकदार बाल लगभग हर महिला का सपना होता है लेकिन हर कोई इसे पूरा नहीं कर पाता। अपने स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अपने आहार पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके रूखे बाल सॉफ्ट और रेशमी नजर आए, तो अपने आहार पर ध्यान दें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे हेल्दी आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल खूबसूरत और घने हो सकते हैं।
रेशमी और घने वालों के लिए खाएं ये चीजें
बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए अपने आहार पर ध्यान दें। आइए जानते हैं बालों के लिए हेल्दी फूड्स के बारे में-
अंडे का करें सेवन
आपके बाल प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करें। अंडों में प्रोटीन की अधिकता होती है, जो आपके बालों को स्वस्थ रखने में असरदार हो सकता है। इसके साथ ही यह बालों की चमक को भी बढ़ा सकता है।
पत्तेदार सब्जियां
बालों के लिए आयरन काफी जरूरी होता है। यह आपके बालों की कोशिकाओं के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी होने पर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ सकते हैं। ऐसे में बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए आयरन से भरपूर आहार जैसे- पालक, गहरे रंग की पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
साबुत अनाज
साबुत अनाज आयरन, जिंक और बी विटामिन के साथ-साथ बायोटिन से भरपूर होते हैं। बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बायोटिन आवश्यक है। साख ही यह अमीनो एसिड (प्रोटीन) के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो आपके बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं।
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह आपके बालों को घना बनाए रखने में मददगार हो सकता है। बादाम, कद्दू के बीज, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होते हैं। इससे आपके बाल काफी घने और सॉफ्ट हो सकते हैं।
खट्टे फल
आयरन के अवशोषण के लिए शरीर को विटामिन सी की आवश्यकता होती है। ऐसे में बालों की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन करें। यह आपके बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों को बैक्टीरियल और फंगल समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
