लाइफस्टाइल

Sawan Somvar 2024 Quotes: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले शिव भक्तों को एडवांस में दें बधाई, भेजें ये कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2024, 07:19 AM IST

Sawan Somvar 2024 Quotes: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है। शिव भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास होता है। शिव भक्त भोलेनाथ की आराधना करने के साथ साथ जलाभिषेक भी करते हैं। ऐसे में जब सावन का महीना नजदीक है तो शिव भक्तों को आप ये कोट्स भेजकर एडवांस में सावन की बधाई दे सकते हैं।

Image

Sawan Somvar 2024 Quotes

Sawan Somvar 2024 Quotes: सावन का पावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। शिव भक्त पूरे साल इस पावन महीने का इंतजार करते हैं। सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा करने के साथ साथ शिलिंग पर जल चढ़ाते हैं। सावन महीने में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की आराधना करने से शिव भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में जब सावन का महीना नजदीक है तो शिव भक्तों को आप सावन सोमवार के ये कोट्स भेजकर सावन महीने की बधाई दे सकते हैं। यहां देखें सावन सोमवार के कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज, वॉलपेपर।

HAPPY SAWAN 2024 QUOTES IN HINDI

1. सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

सावन की हार्दिक बधाई !

2. हारे हो अगर तुम दुनियादारी

तो आ जाओ भोले के द्वार

सोई किस्मत जागेगी

हो जाएगा तुम्हारा कल्याण !

सावन की हार्दिक बधाई आपको !

3. कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं !

HAPPY SAWAN 2024 WISHES IN HINDI

4. काल का भी उस पर क्या आघात हो

जिस बंदे पर महाकाल का हाथ हो

जय महाकाल !

सावन की बधाई !

5.शिव की महिमा अपरंपार है

शिव अपने भक्तों का बेड़ा पार करते हैं

जो बैठे शिव के चरणों में

भोलेनाथ अपने भक्तों को खूब प्यार देते हैं

सावन की हार्दिक बधाई !

6. मन छोड़ व्यर्थ की चिंता

तू शिव का नाम लिए जा

शिव अपना काम करेंगे

तू अपना काम किए जा

ऊँ: नम: शिवाय

सावन की हार्दिक बधाई !

SAWAN 2024 MESSAGES & IMAGES IN HINDI

7. आ गया सावन का महीना

करिए भोले भंडारी का जाप

उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप

सावन की हार्दिक बधाई आपको !

8. कर्ता करे ना कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा ना कोय।

Happy sawan 2024 !

9. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।

सावन की शुभकामनाएं !

10. आज जमा लो भांग का रंग

आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग

भगवान भोले की कृपा बरसे आप पर

जीवन में भर जाए नई उमंग

Happy sawan 2024 !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article