लाइफस्टाइल

Sawan Shivaratri 2025 Wishes in Hindi: सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, इन संदेशों से पाएं भोले बाबा की कृपा

Sawan shivratri 2025 Wishes Images, Facebook, Whatsapp Status Quotes in Hindi : सावन शिवरात्रि 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं और सुंदर संदेश पढ़ें यहां। भोलेनाथ को करना है प्रसन्न तो अपने करीबियों को भेजें ये भक्तिमय विशेज और पाएं भगवान शिव की विशेष कृपा। ये संदेश अपनों को भेजकर आप उनकी शिवरात्रि को और भी खास बना सकते हैं।

Image

सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan shivratri 2025 Wishes Images in Hindi : सावन का महीना तो वैसे भी भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन जब उसमें शिवरात्रि आ जाए, तो उसकी बात ही कुछ और होती है। इस साल 2025 में सावन शिवरात्रि का पर्व और भी खास है। इस दिन शिवजी की पूजा करने, व्रत रखने और जल चढ़ाने से बहुत पुण्य मिलता है। अगर आप भी इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोई प्यारा सा मैसेज या शुभकामना भेजना चाहते हैं, तो यहां आपको मिलेंगे बिल्कुल आसान और दिल को छू जाने वाले Wishes, जिन्हें पढ़कर हर कोई कह उठेगा - हर हर महादेव!

भेजिए ये सुंदर शुभकामनाएं और पाएं भोले की कृपा

1.

ॐ नमः शिवाय

सावन की शिवरात्रि आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

शुभ सावन शिवरात्रि!

2.

भोलेनाथ की कृपा से

आपके जीवन में कभी दुख का साया न हो।

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

हैपी सावन शिवरात्रि (फोटो: Canva)

हैपी सावन शिवरात्रि (फोटो: Canva)

3.

शिव की भक्ति में लीन रहो,

दुख-दर्द सब दूर होंगे।

हर हर महादेव! शुभ सावन शिवरात्रि!

4.

शिवजी का डमरू बजे,

आपके जीवन में नए परिवर्तन सजे।

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं!

5.

महादेव की शक्ति से हो जीवन का हर संकट दूर,

शिवरात्रि पर पाएं उनकी अपार कृपा भरपूर।

सावन शिवरात्रि की मंगलकामनाएं!

सावन शिवरात्रि विशेज (फोटो: Istock)

सावन शिवरात्रि विशेज (फोटो: Istock)

6.

शिव की कृपा से आपकी हर मुराद पूरी हो,

और जीवन शिवमय हो जाए।

शुभ सावन शिवरात्रि!

7.

आज शिवरात्रि का दिन है,

भोलेनाथ का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे।

हर हर महादेव!

8.

भोले की भक्ति से हो जीवन का अंधकार दूर,

शिव के चरणों में मिले आपको सच्चा नूर।

शुभ शिवरात्रि!

9.

जो करे सच्चे मन से शिव का ध्यान,

भोले कर दें उसके जीवन का कल्याण।

सावन शिवरात्रि की बधाई!

सावन शिवरात्रि फोटो (फोटो: Istock)

सावन शिवरात्रि फोटो (फोटो: Istock)

10.

शिव की महिमा अपरंपार,

उनकी कृपा से हर कार्य हो साकार।

शुभकामनाएं सावन शिवरात्रि के अवसर पर!

11.

शिवशंकर की पूजा से मिले आत्मिक शांति,

सावन शिवरात्रि पर आपके जीवन में आए नई क्रांति।

हर हर महादेव!

12.

शिव का व्रत, शिव की भक्ति,

शिवरात्रि पर मिले आपको सच्ची शक्ति।

शुभ सावन शिवरात्रि!

सावन शिवरात्रि न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह अपने भीतर एक आध्यात्मिक ऊर्जा समेटे होता है। इस अवसर पर यदि आप इन पवित्र संदेशों को अपने करीबियों के साथ साझा करेंगे तो निश्चित रूप से वे भी इस दिव्य अवसर का लाभ उठा पाएंगे और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकेंगे। हर हर महादेव!

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article