लाइफस्टाइल

Sawan somvar Wishes In Hindi: करता करे न कर सके शिव करे सो होय, तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोई। यहां से अपनों को भेजें सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 28, 2025, 11:01 AM IST

Sawan somvar Wishes(सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं): आज सावन का तीसरा सोमवार है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Image

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: AI Image)

Sawan somvar Wishes(सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं): हिंदू धर्म में सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का बेहद खास महत्व होता है। आज सावन का तीसरा सोमवार है और इस महीने में भगवान भोलेनाथ की उपासना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर भक्त भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इसके अलावा शिव भक्त अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं - Sawan Ke Teesre Somvar Ki Hardik Shubhkamnaye

  1. करता करे न कर सके
शिव करे सो होय

तीन लोक नौ खंड में

महाकाल से बड़ा न कोई।

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

2. सावन में मंदिर सजने लगता है,

शिव का डमरू बजने लगता है,

हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है

भक्ति का अलख जगने लगता है।

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी सावन सोमवार (Image: istock)

हैप्पी सावन सोमवार (Image: istock)

3. सावन की रिमझिम बूंदों में शिव का वास है,

हर हर महादेव का गूंजता शोर आसपास है।

भोलेनाथ का आशीर्वाद हो सब पर हर पल,

सावन का महीना सभी को लगे खुशहाल और खास है।

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

4. शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,

आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन सोमवार की शुभकामनाएं (Image: istock)

सावन सोमवार की शुभकामनाएं (Image: istock)

5. सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

6. बिगड़ा नसीब भी संवर जाता है

बंद किस्मत का ताला खुल जाता है

अंधेरों में भी खुला दरवाजा नजर आता है

जो सर महादेव के चरणों में झुक जाता है

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं (Image: istock)

सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं (Image: istock)

7. शिव सृजन भी हैं, शिव संहार भी हैं

शिव आकार भी हैं, शिव निराकार भी हैं

शिव रूप भी हैं, शिव विचार भी हैं

शिव अदृश्य भी हैं, शिव साकार भी हैं

सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article