लाइफस्टाइल

Sawan Good Morning Images: सावन की हर सुबह को बनाएं खास, इन बेहतरीन तस्वीरों से अपनों को दें शुभकामनाएं, भेजें सावन गुड मार्निंग इमेजेस

Sawan Good Morning Wishes Images in Hindi: सावन की इस खास सुबह पर आप अपनों को सावन की शुभकामनाएं भी भेज सकते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को सावन की गुड मॉर्निंग विशेज भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप इन तस्वीरों से अपनों का दिन खास बना सकते हैं।

Image

सावन गुड मॉर्निंग विशेज इमेजेस

Sawan Good Morning Wishes Images, Happy Sawan Images: सावन के पावन मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पूरा महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। शिव के भक्त इस महीने पूरी भक्ति और जोश के साथ शिव की आराधना करते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा करते हैं। सावन महीने की हर सुबह अपने साथ एक नया एहसास लेकर आती है। सुबह-सुबह भगवान शिवालयों से शंकर नाम की गूंज सुनाऊ देने लग जाती है। ऐसे में अगर आप अपने किसी खास को गुड मार्निंग विश करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप भोलेनाथ की इन तस्वीरों और शुभकामना संदेशों के जरिए अपनों की सुबह को शानदार बना सकते हैं:

Sawan Good Morning Photos | Mahadev Good Morning Messages | Sawan Good Morning Wishes

1. शिव शंकर का प्यारा सा रूप है,

सच्चे दिल से जो पुकारे उसका भोले से मिलन है।

महादेव की महिमा अपरम्पार है,

उनकी कृपा से ही सबका उद्धार है।

शुभ प्रभात

2. हाथों की लकीरें अधूरी हो तो,

किस्मत अच्छी नही होती...

लेकिन सर पर हाथ 'महादेव' का हो तो

लकीरों की ज़रूरत नही होती ।

गुड मॉर्निंग

11

सावन गुड मॉर्निंग इमेजेस

3. शिव की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने भी न पाया

शुभ प्रभात

4. ओम में ही आस्था, ओम में ही विश्वास,

ओम में ही शक्ति, ओम में ही सारा संसार,

ओम से होती है अच्छे दिन की शुरुआत, बोलो- ओम नम: शिवाय

गुड मॉर्निंग

5. नमंति ऋषयो देवा नमन्त्यप्सरसां गणाः।

नरा नमंति देवेशं नकाराय नमो नमः।।

सावनस्य शुभकामना

9

हैप्पी सावन इमेजेस

6. सावन की हरियाली में बसी शिव की मूरत है,

भक्ति में डूबे भक्तों के मन की सूरत है।

हर हर महादेव का नारा लगाते हैं सब,

शिव के चरणों में हर मुश्किल आसान लगती है।

शुभ प्रभात

7. कर्ता करे ना कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा ना कोय।

गुड मॉर्निंग

8

सावन गुड मॉर्निंग विशेज

8. खुद को कमजोर मत समझ तू भी अंश शक्ति का है,

सावन का महीना तो बाबा भोलेनाथ की भक्ति का है.

शुभ प्रभात

9. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||

आपका दिन शुभ हो

7

हर हर महादेव फोटोज

10. भक्ति में है शक्ति बंधू

शक्ति में संसार है,

त्रिलोक में है जिसकी चर्चा

उन शिव जी का आज त्यौहार है।

शुभ प्रभात

महादेव के रंग में रंगे इन शुभ प्रभात के संदेशों से सामने वाले के चेहरे पर ना सिर्फ मुस्कान आएगी बल्कि उनपर भोलेनाथ की कृपा भी बरसेगी।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article